भिंड में बनेगी 1000 फ़ीट लम्बी राखी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगी सुमार

भिंड में बन रही है यह राखी दुनिया की सबसे बड़ी राखी का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके पहले यह रिकॉर्ड पटना की राखी को प्राप्त था। इसे बनवाने में 5 से 7 लाख खर्च किये जा रहे हैं।

Publish: Aug 29, 2023, 12:50 PM IST

Image courtesy- Naidunia
Image courtesy- Naidunia

भिंड। देश भर में इन दिनों इन दिनों रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश में के भिंड में वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाने की तैयारी चल रही है। भिंड में भाजपा कार्यकर्ता दुनिया सबसे बड़ी राखी बनाने में जुटे हुए हैं। इस राखी का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा। क्योंकि यह राखी अब तक कि सबसे बड़ी राखी होगी इसकी लम्बाई 1000 फ़ीट है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता अशोक भारद्वाज भिंड में यह राखी बनवा रहे हैं। इसे मेहगांव में तैयार किया जा रहा है। राखी 1 हजार फीट लंबी है जिसके बीच में 25 फीट का आर्टिफिसियल फूल लगाया जाएगा। इसे तैयार करने वाले कारीगर दिल्ली और ग्वालियर से बुलाये गए हैं। अब तक कि सबसे बड़ी राखी होने का गौरव अभी पटना की राखी को प्राप्त है जो 808 फ़ीट लम्बी थी। अब यह रिकॉर्ड भिंड की राखी के नाम होगा।

राखी को तैयार करने के लिए है प्लायवुड और फोम का बेस बनाकर उसे सजावटी सामान से सजाया जाएगा। राखी का धागा साफों को गूंथकर तैयार किया गया है। दोनों तरफ के धागों की लंबाई एक हजार फिट रखी है।अंतिम छोर से यह धागे इतने पतले हैं कि इन्हें कलाई पर बांध सकते हैं। राखी के बीच वाले बड़े मुख्य फूल के अलावा 20, 15, 10 और 5-5 फिट के अन्य आर्टिफिशियल फूल भी राखी में लगाए सजावट के लिए लगाए जा रहे हैं। इसको बनवाने में 5 से 7 लाख रुपये का खर्च आ रहा है।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता अशोक भारद्वाज ने कहा कि भिंड हमारी जन्मभूमि है और हम चाहते हैं कि भिंड की क्रिएटिविटी के लिए पूरे देश में जाना जाए। इसलिए हम भिंड की लाडली बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने का फैसला किया है। इसके हम दुनिया की सबसे बड़ी राखी बना रहे हैं। जो भिंड शहर का पहला विश्व रिकॉर्ड होगा। इस राखी को बीजेपी नेता अशोक रक्षाबंधन के कार्यक्रम के दौरान 31 अगस्त को प्रदेश की लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं से अपने कलाई पर बंधवाएंगे।