भोपाल में एम्स अस्पताल के 102 डॉक्टर कोरोना संक्रमित, शहर में मचा हड़कंप, प्रबंधन ने किया इनकार

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) भोपाल में कोरोना का कहर, अस्पताल के 102 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

Updated: Apr 09, 2021, 10:54 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एम्स अस्पताल के 102 डॉक्टर्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के सैंपल बुधवार को लिए गए थे। एम्स के 186 डॉक्टरों ने जांच करवाई थी, जिनमें से एक साथ 102 डॉक्टरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एक साथ 102 डॉक्टरों के संक्रमित होने से केवल एम्स में बल्कि पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया है।

दरअसल भोपाल के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) भोपाल में करीब 500 डॉक्टर हैं। जिनमें से 300 जूनियर डॉक्टर हैं। और बाकी पैरामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी करता है। एक साथ 100 से ज्यादा डाक्टरों के कोरोना संक्रमित होने से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है।

और पढ़ें: भोपाल: भदभदा घाट पर एक दिन में आए 31 कोरोना मृतकों के शव, भोपाल गैस कांड का भी टूटा रिकॉर्ड

अब एम्स में भर्ती मरीजों का इलाज भगवान भरोसे है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद भी एम्स प्रबंधन का दावा है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं मौजूद हैं। बड़ी संख्या में डॉक्टरों के पॉजिटिव होने पर भी मरीजों के इलाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एम्स के कई डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए थे। लेकिन यह पहला मामला है जब एक साथ कोरोना मरीजों का शतक लगा है। बता दें कि भोपाल में गुरुवार को 657 संक्रमित मरीज मिले थे। सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में मिले हैं, 24 घंटे में यहां 898  केस सामने आए हैं। जबलपुर में 298 और ग्वालियर में 225 संक्रमित मिले हैं। 

और पढ़ें: उज्जैन के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से मौत के दावे ग़लत, कलेक्टर ने कहा अफ़वाह फैलानेवालों के ख़िलाफ़ होगी कार्रवाई

कोरोना के रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए दमोह को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों के शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं भोपाल के कोलार इलाके 9 दिनों का लॉकडाउन रहेगा। यहां आज शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिससे यहां रहने वाली करीब ढाई लाख से ज्यादा लोगों को घरों में कैद रहना होगा। इस इलाके में फिलहाल 1,800 कोरोना एक्टिव केस हैं।