जयराम पहले लैपटॉप के उस्ताद थे, अब पदयात्रा के भी उस्ताद हो गए हैं: बुरहानपुर में बोले दिग्विजय सिंह

मीडिया पर सरकार का काफी दबाव है, बावजूद मध्य प्रदेश में कई ऐसे पत्रकार हैं, इसके बावजूद एमपी में कई ऐसे पत्रकार हैं जो ईमानदारी से काम कर रहे हैं: दिग्विजय सिंह

Updated: Nov 23, 2022, 07:40 AM IST

बुरहानपुर। भारत जोड़ो यात्रा का आज 77 वां दिन है। बुरहानपुर के बोरदली गांव से यात्रा आज सुबह मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। बोरदली गांव में राहुल गांधी और भारत यात्रियों के लिए भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। दोपहर पड़ाव के दौरान विश्राम कैंप में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करेंगे।

मीडिया को संबोधित करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि, ' यात्रा ने राहुल गांधी के अलावा सिर्फ दिग्विजय सिंह ही हैं, जो पूरा पैदल चलते हैं। उन्हें देखकर युवाओं को प्रेरणा मिलती है। मैं भी अब उनसे सीखकर पैदल चलने लगा हूं। वे सबसे अधिक युवा हैं।' इसपर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये अतिशयोक्ति है।

इस दौरान सिंह ने कहा कि, 'जयराम रमेश पहले लैपटॉप के उस्ताद थे अब पदयात्रा के भी उस्ताद हो गए हैं। जयराम और मैं, हम एक दूसरे के पूरक हैं। हम बेचारे ग्रुप के सदस्य हैं।' सिंह ने कहा कि, ' हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म का मूल मानवता है।' सिंह ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, 'उनमें अहंकार हो गया है, वे कहते हैं कि मेरे कारण गुजरात का विकास हुआ।'

राहुल गांधी को लेकर असम के सीएम हिमांता बिस्वा शर्मा के निम्न स्तरीय बयान पर दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई। सिंह ने कहा कि, 'मैं उस राज्य (असम) का प्रभारी रह चुका हूं। हिमांता ने शर्मनाक बयान दिया है। मुझे यह बताने कि जरूरत नहीं है की वह आज जहां हैं वहां कैसे पहुंचे।' इंदौर में सिख समुदाय के विरोध पर सिंह ने कहा कि बीजेपी जो चाहती है, वह कराती है, यह फासीज्म का उदाहरण है।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हो रही हैं। यह पहली बार है जब प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदमताल करेंगी। प्रियंका सपरिवार यात्रा में शामिल हो रहे हैं।