संक्रमण मुक्त हुआ सागर

कोरोना के संकट बढ़ने की ख़बरों के बीच सागर से अच्छी खबर आई है। फिलहाल सागर जिला कोरोना मुक्त हो गया है।

Publish: May 06, 2020, 03:08 AM IST

कोरोना के संकट बढ़ने की ख़बरों के बीच सागर से अच्छी खबर आई है। फिलहाल सागर जिला कोरोना मुक्त हो गया है। बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज  के कोविड-19 सेक्शन में  बाकी बची तीनों महिला मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।  जिसके बाद उन्हें आज बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज से डिस्चार्ज किया गया। सागर शहर में अब तक कुल 5 पॉजिटिव मरीज आए थे। ये सभी मरीज सागर के एक ही वार्ड के थे। इनमें से दो मरीज पहले ही स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गए थे। बाकी तीनों महिला म,मरीजों को आज घर भेजा गया।

Click  कोरोना से बुंदेलखंड में पहली मौत

फिलहाल पूरे सागर जिले में  मेंअब एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं ह। इस खबर से सागर जिलावासियों को तो राहत है ही,साथ ही प्रशासन को भी कुछ हद तक राहत मिली है।  जब कोविड-19 संक्रमण से ठीक हुए मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा था तब सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने उन पर तथा अस्पताल के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा अन्य कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।