सिंधिया के बेटे ने बर्थडे पर लहराया तलवार, जय विलास पैलेस में महाआर्यमन ने तलवार से काटी केक
महाराज के युवराज का बर्थडे वीडियो वायरल, तलवार से काट रहे हैं केक, जय विलास पैलेस में हुआ भव्य आयोजन, करीब 50 केक काटे

ग्वालियर। बुधवार रात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे का जन्मदिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महाराज के युवराज हवा में तलवार लहराते दिखे। सोशल मीडिया पर महाआर्यमन के जन्मदिन का वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है जिसमें वे तलवार से केक काटते दिख रहे हैं।
दरअसल, सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने बुधवार को अपना 26वां जन्मदिन सार्वजनिक रूप से मनाया। इस दौरान जय विलास पैलेस में भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में अधिकांश सिंधिया समर्थक लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सिंधिया के महल में करीब 50 की संख्या में बर्थडे केक रखे हुए थे।
सिंधिया के बेटे ने बर्थडे पर लहराया तलवार, जय विलास पैलेस में महाआर्यमन ने तलवार से काटी केक@INCMP |@jitupatwari |#Mahaaryan pic.twitter.com/XNYuWPRaWP
— humsamvet (@humsamvet) November 18, 2021
महा आर्यमन जब एक के बाद एक केक काटते पूर्व मंत्री इमरती देवी के दामाद के पास पहुंचे, तो उन्होंने हाथों में तलवार पकड़ा दी। इसके बाद वे तलवार से ही केक काटने लगे। यह पहला मौका है जब महाआर्यमन ने महल में सार्वजनिक रूप से हजारों लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाया है।
यह भी पढ़ें: StandUp पर भावनाओं का सेंसर, Two Indias पर बवाल, जानें वह Joke जिसपर हंसी नहीं आती
गर्मजोशी से जन्मदिन मनाने को लेकर माना जा रहा है कि महाआर्यमन जल्द ही राजनीति में लॉन्च होने वाले हैं। स्थानीय मीडियाकर्मियों ने जब उनसे पूछा कि क्या इसे उनके राजनीतिक पारी की शुरुआत मानी जाए। इसपर महाआर्यमन ने जवाब दिया कि फिलहाल ऐसा नहीं है। मैं काफी समय से बाहर था और आज अपनों के बीच आया हूं। मैं लोगों को समझूंगा, उनकी बात सुनूंगा फिर आगे की सोचूंगा।