गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद अविनाश लवानिया बने भोपाल कलेक्टर

भोपाल के वर्तमान कलेक्‍टर तरुण पिथोड़े अब अविनाश लवानिया की जगह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण के संचालक होंगे।

Publish: Jun 19, 2020, 07:08 AM IST

गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा के दामाद 2009 बैच के आईएएस अविनाश लवानिया को भोपाल का नया नए कलेक्टर बनाया गया है। भोपाल के वर्तमान कलेक्‍टर तरुण पिथोड़े अब अविनाश लवानिया की जगह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण के संचालक होंगे।

होशंगाबाद कलेक्टर पदस्‍‍‍‍थ अविनाश लवानिया को 2018 में भोपाल का नगर निगम कमिश्नर बनाया था। लेकिन, दिसंबर में सरकार बदलने के बाद अविनाश लवानिया की जगह बी. विजय दत्ता को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया। वे केवल छह महीने ही नगर निगम में पदस्थ रहे थे। फिलहाल अविनाश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के डायरेक्टर और राज्य भंडार गृह निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। गौरतलब है कि कोरोना दौर में सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर कलेक्टर लोकेश जाटव की जगह अपने पसंदीदा मनीष सिंह को जिले की कमान सौंपी थी। तभी से भोपाल कलेक्टर को बदलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिन पर आज विराम लग गया है।