भारतीय मूल की बेटी स्नेहा बनी मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया, करैरा में हुआ जोरदार स्वागत

मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 बनने के बाद स्नेहा पहली बार भारत आई, तो शहर के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को शहर और भारत का सम्मान बताते हुए स्नेहा को सम्मानित किया

Updated: Dec 31, 2023, 12:17 PM IST

शिवपुरी। अमेरिका से वापस भारत लौटने के बाद शिवपुरी जिले की करैरा कस्बे की रहने वाली भारतीय मूल की बेटी ने अमेरिका में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया-2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। अमेरिका से वापस करैरा लौटने के बाद कस्बे में उसकी इस उपलब्धि पर उसका सम्मान किया गया। दरअसल, स्नेहा वर्तमान में अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहती हैं।

मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 बनने के बाद स्नेहा पहली बार भारत आई, तो शहर के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को शहर और भारत का सम्मान बताते हुए स्नेहा को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में स्नेहा ने कहा कि वह भारत और भारत की संस्कृति से बहुत प्यार करती है। उन्होंने मिस वर्ल्ड अमेरिका का खिताब जीता है। लड़कियों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं। लोगों का कहना है कि स्नेहा की इस जीत से देश और हमारे शहर का नाम रोशन हो रहा है और ये हमारे लिए गर्व की बात है।  

बता दें शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे के रहने वाले इंजीनियर अविनाश गुप्ता साल 1995 में जॉब के लिए अमेरिका चले गए थे। इसके बाद से अपने परिवार के साथ वे वहीं रह रहे हैं। उनकी बेटी स्नेहा गुप्ता ने वर्ष 2023 में वहां आयोजित हुए मिस वर्ल्ड अमेरिका जॉर्जिया 2023 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और इस खिताब को अपने नाम कर लिया।