कर्नाटक की तरह अब मध्य प्रदेश में भी PayCM चल रहा है, सीएम चौहान पर बरसे दिग्विजय सिंह
महाकाल लोक निर्माण कार्य में 80 फीसदी भ्रष्टाचार के आरोप, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- कर्नाटक के मुख्यमंत्री Mr 40% थे और अपना मामू Mr 80% है। वाह मामू वाह। रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भोपाल। उज्जैन के महाकाल लोक में हवाएं चलने से सप्त ऋषियों की प्रतिमाएं टूटने के बाद विपक्षी दल कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है। विपक्ष का आरोप है महाकाल लोक निर्माण कार्य में 80 फीसदी कमीशनखोरी की गई। मामले पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक की तरह अब मध्य प्रदेश में भी PayCM चल रहा है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'अब कर्नाटक की तरह मध्य प्रदेश में भी PayCM चल रहा है। वहाँ के मुख्यमंत्री Mr 40% थे और अपना मामू Mr 80% है!! वाह मामू वाह!! रिकॉर्ड तोड़ दिया।'
अब कर्नाटक की तरह अब मध्यप्रदेश में भी PayCM चल रहा है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 2, 2023
वहाँ के मुख्यमंत्री Mr 40% थे और
अपना मामू Mr 80% है!!
वाह मामू वाह!! रिकॉर्ड तोड़ दिया।@INCMP @CMMadhyaPradesh https://t.co/yglQsul1kM
कांग्रेस नेता ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग की है। सिंह ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'अब महाकाल मंदिर का कलश भी अपने आप गिर गया!! बिना हवा के झोके के!! और कितना प्रमाण दें @PayCM Mr 80% के भ्रष्टाचार के? हमारी माँग है ठेकेदार को गिरफ्तार करो।'
अब महाकाल मंदिर का कलश भी अपने आप गिर गया!! बिना हवा के झोके के!! और कितना प्रमाण दें @PayCM Mr 80% के भ्रष्टाचार के? हमारी माँग है ठेकेदार को गिरफ्तार करो। @INCMP @OfficeOfKNath @CMMadhyaPradesh #MahakalTempleScam https://t.co/TbXUiOfiBH
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 2, 2023
दरअसल, मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकाल लोक में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सप्तऋषि की छह मूर्तियां खंडित होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को 11 अन्य देव प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई। इसी बीच गुरुवार को महाकाल लोक में नंदी द्वार से कलश टूटकर गिरने की खबर सामने आई। नंदी द्वार पर लगा पत्थर का कलश अचानक टूटकर नीचे गिर गया। घटना के दौरान नंदी द्वारा के आसपास कई श्रद्धालु भी मौजूद थे। गनीमत रही कि किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई।
हैरानी कि बात ये है कि गुरुवार को आंधी भी नहीं चली, इसके बावजूद नंदी द्वार का कलश गिर गया। कलश गिरने से परिसर की जमीन में लगी टाइल्स टूट गई। बहरहाल, अब इस पूरे मामले में शिवराज सरकार की जमकर फजीहत हो रही है। महाकाल लोक में हुई भ्रष्टाचार की शिकायत नंदी बाबा और भगवान महाकाल से करने के लिए भोपाल से कांग्रेस प्रवक्ताओं का एक दल उज्जैन रवाना हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने कहा, 'हम सभी कांग्रेस प्रवक्ता गण एकत्रित होकर नंदी जी के कान में जाकर प्रार्थना करेंगे कि जो अहंकारी सरकार है उनका घमंड चूर करें।'