लॉक डाउन : दिल्‍ली में फंसे एमपी के ग्रामीण

लॉक डाउन में फंसे लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से मदद की गुहार की है। इन लोगों में दिल्ली  में फंसे दमोह के ग्रामीण भी हैं। 

Publish: Mar 26, 2020, 09:01 AM IST

भोपाल।  

दमोह जिले के ग्राम हिनौती सर्रा के 25-30  लोग दिल्ली के उत्तम नगर पुलिस थाना के पास फंसे हुए हैं। इन्हें खाने पीने की बहुत समस्या है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने लॉक डाउन में होने वाली परेशानी पर सहायता की पेशकश की तो इन्होंने अपनी समस्या के लिए  सिंह के ऑफिस में गुहार लगाई है। ि‍सिंह ने इनकी सहायता के लिए पहल की है।