बदला मौसम, राजधानी समेत कई जिलों में हुई बुंदाबांदी

राजधानी भोपाल समेत अन्य ज़िलों में हल्की बारिश हुई है।एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने की वज़ह से मौसम बदला।

Updated: Apr 10, 2021, 12:19 PM IST

Photo courtesy: bhaskar
Photo courtesy: bhaskar

भोपाल। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम ने करवट बदली है।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ दिन तक बादल छाए रहने की संभावना है।प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने की वज़ह से बुंदाबांदी और पानी गिरने की संभावना हैं।

शनिवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई।जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, सीधी, सिवनी, मंडला,छिंदवाड़ा, बालाघाट ज़िलों में तेज़ लपक गरज के साथ पानी गिरने के आसार हैं।
 मौसम वैज्ञानिक जीडी शर्मा के अनुसार अगले 24 घंटे में कई ज़गह गरज चमक के साथ बारिश  हो सकती है। कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरभारत से आगे की तरफ़ बढ़ गया है।इसके प्रभाव से पंजाब सहित अन्य राज्यों में हवा का चक्रवात बन गया है।इन सिस्टमों के कारण हवा का रुख पश्चिमी और दक्षिण पश्चिमी हो गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मध्यप्रदेश के रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। हालांकि प्रदेश के ज्यादा जिलों का मौसम शुष्क रहा। बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।अधिकांश किसानों के गेहूं की फ़सल खेतों में पड़ी है।ऐसे में अग़र बारिश होती है तो किसानों की फ़सल ख़राब होने की संभावना है।

बीते 24 घंटो में दिन व रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है।शुक्रवार को खंडवा में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री व अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में निमाड़ आँचल के खंडवा, खरगोन, बड़वानी व बुरहानपुर में तेज़ हवा के साथ आंधी के आसार बन रहे हैं।