Madhya Pradesh Cabinet Expansion : राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पहली बार बने मंत्री

यूथ कांग्रेस से अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत करने वाले राजवर्धन सिंह दत्तीगांव पहली बार 2003 में धार के बदनावर से विधायक बने

Publish: Jul 03, 2020, 12:48 AM IST

पूर्व कांग्रेसी विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को शिवराज कैबिनेट में जगह मिली है। राजवर्धन सिंह धार के बदनावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। राजवर्धन सिंह 2003 से ही बदनावर विधानसभा सीट से निर्वाचित होते आए हैं। फिलहाल दल बदल कानून के तहत मध्य प्रदेश विधानसभा से राजवर्धन की सदस्यता निरस्त हो चुकी है।

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की थी। उन्होंने पहली बार 2003 के विधानसभा चुनावों में धार के बदनावर से चुनाव लड़ा और जीता भी। राजवर्धन सिंह को 2018 विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने महासचिव बनाया था। राजवर्धन कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के भी सदस्य बनाए गए थे। विधानसभा चुनावों में उन्हें उज्जैन संभाग की ज़िम्मेदारी भी कांग्रेस पार्टी ने सौंपी थी। सिंधिया खेमे के विधायक राजवर्धन ने मार्च 2020 में 22 विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी से इसतीफा दे दिया था।