Rajiv Tyagi: कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन
Congress: कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता थे राजीव त्यागी, शाम 5 बजे निजी चैनल की बहस में हुए थे शामिल, दिल का दौरा पड़ा

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। एक निजी टीवी चैनल पर बहस के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें यशोदा अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है।
अस्पताल के डॉक्टर सुनील डागर ने जानकारी दी कि प्रयास के बाद भी राजीव त्यागी को बचाया नहीं जा सका। दौरे से ठीक पहले वो आजतक न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में बहस के दौरान बीजेपी नेता संबिता पात्रा के साथ थे। संबित पात्रा और उनके बीच बेंगलुरू में हुई हिंसा पर बहस हो रही थी। संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विश्वास नहीं हो रहा है कंग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र श्री @RTforINDIA हमारे साथ नहीं है।
— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 12, 2020
आज 5 बजे हम दोनो ने साथ में @aajtak पर डिबेट भी किया था।
जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहें
हे गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना????
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा है कि विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं है। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में आजतक पर डिबेट की थी। जीवन बहुत ही अनिश्चित है ...अभी भी शब्द नहीं मिल रहे हैं। गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।
राजीव त्यागी की आखिरी बहस
अपने तर्कों से विरोधियों की बोलती बंद कर देने वाले कांग्रेस नेता राजीव त्यागी की अंतिम टीवी डिबेट वायरल हो रही है। दिल के दौरे से ठीक पहले वे बेंगलुरु हिंसा पर हो रही बहस के दौरान बीजेपी नेता संबिता पात्रा को जवाब दे रहे थे। यह डिबेट शाम पांच बजे हुई और कुछ देर बाद राजीव त्यागी का निधन हो गया।
कुछ देर पहले तक कांग्रेस की ओर से चर्चा में भाग ले रहे राजीव त्यागी की बारे में बुरी खबर आ रही है। हृदयाघात के बाद उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल ले जाया गया है। प्रार्थना https://t.co/9JJ91i0go1
— Nirmal Pathak (@nirmalwani) August 12, 2020
राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के अचानक निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से ट्वीट में उन्हें एक निष्ठावान काग्रेस का सिपाही और सच्चा देशभक्त बताते हुए श्रद्धांजलि दी गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए एक अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने का कष्ट दें।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 12, 2020
राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना।
ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने का कष्ट दें pic.twitter.com/9xbhTWNsfl
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने राजीव त्यागी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताराजीव त्यागी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी के दुःखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 12, 2020
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।@RTforINDIA pic.twitter.com/YH9kO455c4
राजीव त्यागी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है।
कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 12, 2020
उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही और बेहतरीन प्रवक्ता राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन का समाचार दु:खद है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी की न भरी जा सकने वाली क्षति है।