पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता, महिलाओं को सड़क पर घसीटा, जंतर-मंतर से टेंट उखाड़े
खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर से नई संसद की ओर कूच कर रहे पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता सामने आई है। देश के लिए मेडल लाने वाली महिला पहलवानों को दिल्ली पुलिस सड़क पर घसीटते हुए नजर आई। ये सब तब हुआ जब नए संसद भवन में पीएम मोदी लोकतंत्र की दुहाई दे रहे थे। विपक्षी नेताओं ने दिल्ली पुलिस के रवैए की भर्त्सना की है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिला पहलवानों के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "राज्याभिषेक पूरा हुआ - 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!"
राज्याभिषेक पूरा हुआ - 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़! pic.twitter.com/9hbEoKZeZs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 28, 2023
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि, "खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।"
खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 28, 2023
भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है।
ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के… pic.twitter.com/xjreCELXRN
दरअसल, महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक महीने से ज्यादा समय पहलवान जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। पहलवानों ने आज जंतर-मंतर से नई संसद की ओर मार्च के साथ महापंचायत का ऐलान किया था।
संसद की ओर कूच करते हुए दिल्ली पुलिस ने बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक समेत सभी प्रदर्शनकारी पहलवानों को उनके समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया है। पहलवानों को बसों में भरकर अलग-अलग अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया है। विनेश फोगाट ने बताया कि उन्हें ओखला की तरफ ले जाया गया है और मोबाइल छीनने की भी कोशिशें हो रही है।
उधर पहलवानों को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद, पुलिस ने जंतर-मंतर पर विध्वंशक कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां टेंट उखाड़े जा चुके हैं। पहलवानों की चारपाई, गद्दे, कूलर, पंखे और टेंट को हटाकर विरोध स्थल को खाली कर दिया गया है। ऐसा लगता है कि पुलिस पहलवानों को प्रदर्शन स्थल पर वापस नहीं जाने देगी।
इससे पहले पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट करके कहा है कि "जंतर मंतर पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही। एक तरफ प्रधानमंत्री जी ने लोकतंत्र के नये भवन का उद्घाटन किया है, दूसरी तरफ हमारे लोगों की गिरफ़्तारियां चालू है।"
जंतर मंतर पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) May 28, 2023
एक तरफ़ लोकतंत्र के नये भवन का उद्घाटन किया है प्रधानमंत्री जी ने
दूसरी तरफ़ हमारे लोगों की गिरफ़्तारियाँ चालू हैं. pic.twitter.com/ry5Wv9xn5A
वहीं, पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, "क्या यह लोकतंत्र है, हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। हमें गोली मार दो।" पूनिया ने बताया कि साक्षी मलिक को भी हिरासत में ले लिया गया है।