महाराष्ट्र में जारी है मौत का कहर,भूस्खलन से अब तक 44 लोगों की मौत
मुंबई से करीब 160 किलोमीटर की दूरी पर बसा है महाड़ गांव, भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड हुआ है, अब तक तीस लोगों के शव बरामद किए गए हैं

मुंबई। महाराष्ट्र में इस समय कुदरत का कहर जारी है। राज्य के महाड गांव में भूस्खलन से अब तक 44 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। राहत बचाव कार्य की टीम फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। अनुमान के मुताबिक मृतकों की संख्या में अभी और इज़ाफा हो सकता है।
महाड गांव महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में स्थित है। राजधानी मुंबई से इसकी दूरी लगभग 160 किलोमीटर है। भारी बारिश होने के कारण यहां भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की चपेट में लगभग 25 से 30 घर आ गए। केवल पांच लोगों के मरने की खबर आई थी। लेकिन वक्त बीतने के साथ साथ मौतों के आंकड़े में भी लगातार इज़फा हो रहा है। हालांकि राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे लगातार हालात की समीक्षा कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन में जान वाले लोगों के परिजनों के प्रति शोक जताया है। वहीं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हज़ार रुपए देने की घोषणा की है गई है।
Anguished by the loss of lives due to a landslide in Raigad, Maharashtra. My condolences to the bereaved families. I wish the injured a speedy recovery.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2021
The situation in Maharashtra due to heavy rains is being closely monitored and assistance is being provided to the affected.
यह भी पढ़ें ः तेलंगाना में भारी बारिश के कारण 16 ज़िलों में आई बाढ़, महाराष्ट्र में लैंड स्लाइड से पांच लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पनप गए हैं। कोंकण से लेकर मुंबई तक भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। मुंबई से चलने वाली लगभग दो दर्जन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं तेलंगाना में भी कल से ही भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण राज्य के 16 ज़िले प्रभावित हैं। यहां भी बाढ़ जैसे हालात हैं। अगले 48 घंटों में और बारिश होने की संभावना है।