दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, कल से मेट्रो सेवा भी बंद

दिल्‍ली सरकार ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ा दिया है। यह अब 17 मई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। जबकि दिल्‍ली मेट्रो सेवा कल से अगले सोमवार तक बंद रहेगी।

Updated: May 09, 2021, 08:02 AM IST

Photo courtesy: ABP
Photo courtesy: ABP

दिल्ली। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। उन्होंने कहा कि संक्रमण दर दिल्ली में 35 प्रतिशत बढ़ कर हो गया था। यही वजह से लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि "दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है, लॉकडाउन अगले हफ्ते सुबह 5 बजे तक रहेगा। दिल्ली में सोमवार से मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी" 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार ज्यादा सख्ती करने की जरूरत है। दिल्ली में सोमवार से मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा किसी भी मैरिज हॉल, बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी नहीं हो सकेगी। शादी करने पर पाबंदी नहीं है, लेकिन शादी कोर्ट या घर पर ही रह कर करनी होगी।

सीएम केजरीवाल वाल ने कहा ''दिल्ली में 26 अप्रैल के बाद से कोरोना के केस कम होने शुरू हुए और पिछले एक-दो दिन में पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% हो गया है। उन्होंने कहा हमने लॉकडाउन की अवधि में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया है। ऑक्सीजन की आपूर्ति की एक समस्या थी। दिल्ली में अब हालात सुधर रहे हैं।''

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 हजार 364 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 332 मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली में अब तक 19,071 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। जबकि कोरोना के 13 लाख 10 हजार 231 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में अभी भी 87 हजार 907 एक्टिव केस हैं।