मुंबई के नवा शेवा पोर्ट से 20 टन हेरोइन बरामद, 1800 करोड़ रुपए है कीमत
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मुंबई स्थित नावा शेवा बंदरगाह से एक कंटेनर को जब्त किया, जिससे 20 टन हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1800 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मुंबई। ड्रग्स के खिलाफ तमाम कार्रवाई के बावजूद ड्रग्स माफियायों द्वारा भारत को नशे की दलदल में धकेलने की कोशिशें जारी है। गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पोर्ट पर जांच कड़ी होने के बाद अब देश में वैकल्पिक मार्गों से ड्रग्स सप्लाई किया जा रहा है। इसी क्रम में मुंबई के नावा शेवा बंदरगाह के 20 टन हेरोइन बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1800 करोड़ रुपए आंकी गई है।
ड्रग्स की इतनी बड़ी मात्रा देखकर पुलिस भी भौंचक्की रह गई। पुलिस को नशी की बड़ी खेप भारत आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद स्पेशल सेल की एक टीम ने नावा शेवा बंदरगाह से एक कंटेनर को जब्त किया। जब इसकी छानबीन की गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। टीम ने कंटेनर से तकरीबन 20 टन हेरोइन बरामद की।
यह भी पढ़ें: चीन ने नई दिल्ली के आकार के बराबर की भारतीय जमीन पर कर रखा है कब्जा: राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही 1200 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की थी। स्पेशल सेल ने दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार भी गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अफगान नागरिकों ने ही खुलासा किया था की मुंबई पोर्ट पर भी कंटेनर में ड्रग मौजूद है। इस सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम छानबीन करने मुंबई पहुंची थी, जहां 20 टन हेरोइन जब्त हुई।
अब सवाल यह है कि हेरोइन की इतनी बड़ी खेप नावा शेवा बंदरगाह तक कैसे पहुंच गई? नशे की इतनी बड़ी खेप को किसने मंगवाया था? साथ ही यह भी सवाल उठने लगे हैं कि तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच नशे की खेप भारतीय सीमा में कैसे प्रवेश की गई? क्या किसी भी स्तर पर इसकी छानबीन नहीं की गई थी? माना जा रहा है कि, दिल्ली पुलिस जल्द ही मुंबई में मादक पदार्थ की बरामदगी के ब्योरे का खुलासा कर सकती है।