डांस बार में मुंबई पुलिस ने की छापेमारी, तहखाने में मिलीं 17 लड़कियां

मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस शाखा ने रविवार रात को की छापेमारी, अंधेरी स्थित दीपा डांस बार से 17 लड़कियों को किया रेस्क्यू, जिस्मफरोशी का शक

Updated: Dec 13, 2021, 07:01 AM IST

Photo Courtesy: NDTV
Photo Courtesy: NDTV

मुंबई। बीती रात मुंबई के एक डांस बार में मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस शाखा ने छापेमारी की। छापेमारी में मुंबई पुलिस ने डांस बार से 17 लड़कियों को रेस्क्यू किया है। वहीं डांस बार के मैनेजर और कैशियर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। 

मुंबई पुलिस को एक एनजीओ ने यह सूचना दी थी कि अंधेरी में स्थित एक डांस बार संचालित किया जा रहा है। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि डांस बार में जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है। एनजीओ से सूचना मिलने पर सोशल सर्विस शाखा ने दीपा डांस बार में बीती रात छापेमारी कर दी। 

यह भी पढ़ें : UP बीजेपी का लड्डू पॉलिटिक्स, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के बाद 8 लाख घरों में बंटेंगे लड्डू

हालांकि दीपा डांस बार में दाखिल होते ही पुलिस को एक भी लड़की नज़र नहीं आई। काफी देर तक पुलिस की टीम डांस बार की तलाशी करती रही। लेकिन बार में किसी भी लड़की की मौजूदगी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

यह भी पढ़ें : भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 सालों बाद भारत के पास आया खिताब

लेकिन अचानक मुंबई पुलिस को दीवार से लगा एक शीशा दिखाई दिया। पुलिस की टीम शीशे को हथौड़े से तोड़कर जब अंदर दाखिल हुई, तब डांस बार की सारी कलई खुल गई। बार में तहखाना बनाया गया था, जिसमें बिस्तर और एसी लगे हुए थे। तहखाना में पुलिस की टीम जब दाखिल हुई थी उसमें कुल 17 लड़कियां बैठी हुई थीं। जहां से पुलिस ने इन लड़कियों को रेस्क्यू कर लिया।