शाहजहांपुर न्यायालय में वकील की दिन दहाड़े हत्या, हमलावर फरार

मृतक वकील का नाम भूपेंद्र सिंह है, अदालत परिसर में सुबह ग्यारह बजे के आसपास कोई अज्ञात व्यक्ति वकील पर गोली चलाकर मौके से फरार हो गया

Updated: Oct 18, 2021, 09:55 AM IST

Photo Courtesy : Twitter
Photo Courtesy : Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक वकील की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वकील को शाहजहांपुर के ज़िला न्यायालय परिसर में गोली मार दी गई। वकील पर हमला करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस हमलावर की तलाश में  जुटी हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वारदात सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे हुई। मृतक वकील भूपेंद्र सिंह अदालत परिसर में किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी। वकील का शव कोर्ट की तीसरी मंज़िल पर लहुलुहान पड़ा मिला।  

यह भी पढ़ें ः जज ने ठुकराई गैंगस्टरों की जमानत, ऑटो से टक्कर मारकर हुई हत्या, SIT जांच के आदेश

हालांकि पुलिस को अब तक वकील की हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं वकील को गोली मारने वाले हत्यारे का भी पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है।  

यह भी पढ़ें ः रोहिणी कोर्ट के भीतर गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कोर्ट रूम, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत

अदालत परिसर में हत्या का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में दिन दहाड़े फायरिंग की गई थी। जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या हो गई थी। जिस दौरान यह घटना घटित हुई उस दौरान कोर्ट रुम में जज और उनका स्टाफ भी मौजूद था। वहीं इससे पहले धनबाद में एक जज की ऑटो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी।