महाराष्ट्र-पंजाब समेत 19 राज्य-UT में SIR का ऐलान, 30 मई से 23 दिसंबर के बीच होगा वोटर्स का वेरिफिकेशन

SIR के तीसरे चरण में 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अफसर (BLO) 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। राजनीतिक दलों की ओर से जनगणना के लिए नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इसमें सहयोग करेंगे।

Updated: May 14, 2026, 05:10 PM IST

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची निरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि ये SIR राज्यों में चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। तीसरे चरण में वोटर लिस्ट की समीक्षा (SIR) हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर लगभग पूरे देश को दायरे में लेगा।

SIR के तीसरे चरण में 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अफसर (BLO) 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। राजनीतिक दलों की ओर से जनगणना के लिए नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इसमें सहयोग करेंगे। झारखंड, तेलंगाना, उत्तराखंड और ओडिशा में भी एसआईआर होगा। महाराष्ट्र भी इसके दायरे में होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पंजाब में ये एसआईआर चुनाव के पहले कराया जाएगा।

SIR के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं। SIR के बाद बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती है। केरल में कांग्रेस गठबंधन और तमिलनाडु में TVK ने जीत हासिल की है। असम में स्पेशल रिवीजन (SR) हुआ। यहां भी भाजपा सरकार की वापसी हुई।

* ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 1 जुलाई से एसआईआर प्रक्रिया, दादरा नगर हवेली और दमन दीव केंद्रशासित प्रदेश, फाइनल वोटर लिस्ट 6 सितंबर को आएगी।
* उत्तराखंड में 1 जुलाई से एसआईआर प्रक्रिया प्रारंभ होगी, फाइनल वोटर लिस्ट 15 सितंबर को आएगी।
* आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में एसआईआर शुरू, 22 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी
* तेलंगाना और पंजाब में 1 अक्टूबर से वोटर लिस्ट समीक्षा शुरू होगी।
* कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में 1 अक्टूबर से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का प्रक्रिया शुरू होगी।
* नगालैंड में भी 1 अक्टूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण की ये प्रक्रिया प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 तक पूरी होने की संभावना है।
* त्रिपुरा में 1 अक्टूबर से एसआईआर होगा और 23 दिसंबर तक पूरा होगा।