नए विवाद से जुड़ा ट्विटर, नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को बताया अलग देश

ट्विटर की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है, वेबसाइट के ट्विप लाइफ सेक्शन में विश्व का नक्शा मौजूद है, जिसमें भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया गया है, ट्विटर पर पहले भी लेह के क्षेत्र को चीन का हिस्सा दिखाए जाने का आरोप लग चुका है

Updated: Jun 28, 2021, 05:08 PM IST

Photo Courtesy : Naidunia
Photo Courtesy : Naidunia

नई दिल्ली। ट्विटर एक बार फिर विवादों में फंसता हुआ नज़र आ रहा है। लेकिन इस मर्तबा विवाद की जड़ नए आईटी कानून नहीं बल्कि एक नक्शा है। जोकि ट्विटर की वेबसाइट पर मौजूद है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर को अलग कर दिया है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा पड़ा है। 

दरअसल यह विवादित नक्शा ट्विटर की वेबसाइट के ट्विट लाइफ सेक्शन में मौजूद है। इस सेक्शन में भारत के नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को शामिल नहीं किया गया है। नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्विटर का विरोेध शुरू हो गया है। 

यह भी पढ़ें : ट्विटर के शिकायत निवारण अधिकारी ने दिया इस्तीफा, नए आईटी नियमों के तहत ट्विटर ने की थी नियुक्ति

सोशल मीडिया पर एक धड़ा जहां ट्विटर कोे भारत से बैन करने की मांग कर रहा है। तो वहीं दूसरा पक्ष ट्विटर से इस मसले पर स्पष्टीकरण मांग रहा है। दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि भारत सरकार जल्द इस मसले पर ट्विटर को नोटिस जारी कर सकती है। हालांकि इससे पहले भी ट्विटर भारत के नक्शे से संबंधित गलती कर चुका है। ट्विटर पहले लेह के क्षेत्र को चीन का हिस्सा बता चुका है। जिसका भारत सरकार ने हाल ही में टिवटर को लिखे पत्र में भी ज़िक्र किया था। 

यह भी पढ़ें : ट्विटर ने नियुक्त किया नया शिकायत निवारण अधिकारी, अमेरिकी कर्मचारी जेरेमी केसेल ने ली धर्मेंद्र चतुर की जगह

पिछले कुछ महीनों से ट्विटर और भारत सरकार के बीच तनातनी जारी है। भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनी के बीच नए आइटी नियमों को लेकर खींचतान जारी है। वहीं आइटी नियमों का अनुपालन न कर पाने के चलते ट्विटर भारत में अपना कानूनी संरक्षण भी खो चुका है।