मई महीने में भारत में दिखेगा गर्मी का कहर, अर्थव्यवस्था से लेकर लोगों के स्वास्थ पर पड़ेगा असर

साल 2022 के बाद इस बार भी भारत में भीषण गर्मी पड़ सकती है, मई महीने में हीट स्ट्रोक के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

Updated: Apr 29, 2023, 10:27 AM IST

मई महीने में भारत में दिखेगा गर्मी का कहर, अर्थव्यवस्था से लेकर लोगों के स्वास्थ पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम अभी सुहाना है। लेकिन अप्रैल महीना खत्म होने के बाद गर्मी के तेवर तेजी से दिखाई देंगे। विश्व मौसम संगठन ने बताया कि मई के महीने में अलनीनो इफेक्ट के चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते मॉनसून पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों में लोगों को मई में तेज गर्मी का दंश झेलना पड़ सकता है जिसके चलते लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ सकता है। मई महीने में भीषण गर्मी के कारण अर्थव्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा सकता है। गर्मी के चलते बिजली नेटवर्क प्रभावित हो सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण एशियाई देश 2022 में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बाद भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। जिससे वैश्विक स्तर पर गेहूं की आपूर्ति प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, धरने पर बैठे पहलवानों से की मुलाकात

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यवसाय और व्यापारी अब अपने निवेश निर्णयों में खराब मौसम को ध्यान में रख रहे हैं क्योंकि लगातार ऐसी घटनाओं की आवृत्ति बढ़ रही है। जब लोग अपने एयर कंडीशनर और पंखे चालू करते हैं, जिससे पावर ग्रिड पर अधिक दबाव पड़ता है और ब्लैकआउट का खतरा बढ़ जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मई महीने का अधिकतम तापमान पूर्व-मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी गर्म मौसम देखने को मिलेगा।

उधर, विश्व मौसम संगठन ने अपनी भविष्यवाणी में बताया कि इस बार मई के महीने में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। इसके पीछे सीधा कारण अल नीनो इफेक्ट है। कहा यह भी जा रहा है कि अल नीनो के चलते मॉनसून पर भी असर पड़ेगा। देश में 70 फीसदी सिंचाई मॉनसून पर ही निर्भर करती है। ऐसे में अगर मॉनसून भी प्रभावित हुआ तो किसानों के लिए मुश्किलात हो सकती है। मई में दिल्ली सहित कई राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज की एक स्टडी के अनुसार, इस बार भारत में 90 फीसदी हिस्सा भयानक गर्मी झेलने वाला है। हीटवेव भी तगड़ी पड़ने वाली है।