कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने जताया आभार

मध्यप्रदेश से राज्‍यसभा सदस्‍य चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह ने अपने मतदाता विधायकों और पार्टी आला कमान का शुक्रिया अदा किया

Publish: Jun 21, 2020, 07:05 AM IST

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह ने राज्यसभा सीट जीतने पर अपने मतदाता विधायकों और पार्टी आला कमान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘मध्यप्रदेश से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मुझे 54 कांग्रेस विधायकों ने और 3 अन्य विधायकों ने चुनकर राज्यसभा में पुन: भेजा मैं आभारी हूं। दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे राज्यसभा में मध्यप्रदेश की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि भोपाल की वोटरलिस्ट में वे अपना नाम दर्ज करा चुके हैं, और भोपाल उनका कार्य क्षेत्र है। गौरतलब है कि इस चुनाव में दिग्विजय सिंह को सबसे ज्यादा 57 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56 और सुमेर सिंह को 55 वोट मिले हैं।