03 April Rashifal: आज यात्रा करने से बचें, लाभ होगा

आज किया गया दान पुण्य आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा

Updated: Apr 02, 2021, 05:57 PM IST

Photo courtesy: Faviana
Photo courtesy: Faviana

मेष:- यदि आप किसी परिस्थिति से घबराकर पीछे हटेंगे तो वह परिस्थिति आपका पीछा करेगी। आपके बिजनेस पार्टनर आपकी योजनाओं के प्रति उत्साहित रहेंगे। यदि कोई अशांत व्यक्ति आपकी शांति भंग करना चाहता है तो उससे सावधान रहें। अतिरिक्त खर्च से आर्थिक समस्या आ सकती है। आज आप खाली समय का आनंद लेंगे।

वृष:- लम्बे समय से चल रहे विवाद के कारण रिश्ता कमजो़र हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य में काफी सुधार का अनुभव करेंगे। कुछ ऐसे लोग हैं जो आपमें कमियां ढूढ़ेंगे उनके इस स्वभाव पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। सच्चे मित्र का अभाव रहेगा।

मिथुन:- आपके द्वारा प्रारम्भ की गई नवीन योजनाएं कल्पना के अनुसार परिणाम नहीं देंगी। आज आपको महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केन्द्रित करना होगा। मनोरंजन पर अधिक खर्च करना उचित नहीं है। आपके तीखे व्यवहार के बाद भी जीवनसाथी का व्यवहार आपके अनुकूल रहेगा।

कर्क:- व्यापार की दिशा में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधान रहें और स्वतंत्र रूप से निर्णय लें। किसी कामकाज के लिए की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। क्रोध को नियंत्रित रखें और पूर्वाग्रहों को छोड़ें अन्यथा रिश्ते सदा के लिए खराब हो सकते हैं। परिवार को अपने इशारे पर चलाने का स्वभाव आपके परिवार में विवाद का कारण बन सकता है।

और पढ़ें: बहुत जरूरी विधि निषेध का ज्ञान

सिंह:- आज शहर से बाहर की गई यात्रा आपके लिए बहुत लाभदायक नहीं होगी। आपका सकारात्मक रुख़ आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। आज किया गया लम्बा निवेश लाभदायक होगा। आज अधिक हुक्म चलाने से कोई कठिनाई आ सकती है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य से पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

कन्या:- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा है। आपका प्रसन्न चित्त स्वभाव आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। किसी भी प्रकार के निवेश में सावधानी रखें। बच्चों की आवश्यकताओं को भी पूर्ण करें। आज का दिन आपके अनुकूल है, भाग्य साथ देगा। आपकी दृढ़ता और क्षमता की प्रशंसा होगी। परोपकार के द्वारा अपने समय का सदुपयोग करें। अनावश्यक किसी मामले में न पड़ें।

तुला:- आज आभूषण में किया गया निवेश लाभदायक और समृद्धि पूर्ण होगा। आज आप सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। आज प्रिय का मन अस्थिर रहेगा इसलिए अच्छे बर्ताव की आवश्यकता है। छुपे हुए शत्रु आपके विषय में कोई दुष्प्रचार करने के लिए अधीर रहेंगे।

वृश्चिक:- आपके चिंता करने के स्वभाव ने आपके सोचने-समझने की क्षमता को समाप्त कर दिया है। आज अकल्पनीय धनार्जन का स्रोत प्राप्त होगा। जो लोग आपमें कमी ढूढ़ रहे हैं, उन्हें उपेक्षित करें। एकतरफा प्रेम में समय नष्ट न करें। कामकाज की उलझन के कारण परिवार को कम समय दे पायेंगे। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

और पढ़ें: जानिए क्या है बुद्धिमत्ता

धनु:- अपना पसंदीदा कार्य करें। लेकिन मनोरंजन पर अतिरिक्त खर्च करने से बचें। जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं उन्हें अपनी बात समझाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। नवीन योजना कल्पना के अनुसार परिणाम नहीं देगी। अफ़वाहों से दूर रहें।

मकर:- खुले हाथ से खर्च करने से बचें। आपकी स्वच्छंद विचार धारा घर में तनाव का कारण बन सकती है। अधिक समय तक घर से बाहर न रहें। मतभेदों की लम्बी श्रृंखला के कारण सामंजस्य बनाने में मुश्किल हो सकती है।

कुम्भ:- आज किया गया दान पुण्य आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी सोच शिथिल हो गई है। नवीन योजनाएं अग्रसर होंगी। संदेश के आदान प्रदान में सावधानी बरतें।

मीन:-  सुन्दर स्वास्थ्य के लिए टहलना आवश्यक है। पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखें। किसी क़ानूनी कागजात पर बिना समझे हस्ताक्षर न करें। आपके उत्साह के कारण दिन लाभदायक सिद्ध होगा।