12 March Rashifal: अनावश्यक खर्च से बचना हितकारी होगा

अपने साथी के प्रति अपना दृष्टिकोण खुला रखें, रिश्तों में मधुरता आएगी

Updated: Mar 11, 2021, 07:07 PM IST

Photo courtesy: Hinduwebsite
Photo courtesy: Hinduwebsite

मेष:- आज आप आनंद में रहेंगे और प्रसन्नता पूर्वक किए गए कार्य में सफलता भी मिलेगी। आप और आपके मित्र एक दूसरे को समझने में सक्षम रहेंगे। आज आप अपने को समृद्ध महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास ही आपको स्वस्थ रहने के लिए मार्ग दर्शन करेगा।

वृष:- आज अपने कौशल को प्रदर्शित करने के लिए दिन आदर्श होगा। आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज नई नौकरी पा सकते हैं। अपनी अच्छी शब्दावली से स्नेह को बढ़ाएंगे। आज आप आर्थिक बचत भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य सुख भी अनुकूल रहेगा।

मिथुन:- आज अपने प्रयासों का परिणाम प्राप्त करने के लिए सुविधाओं का त्याग करना पड़ सकता है। सहयोगियों से विवाद हो सकता है। आपके सहयोगी आपकी कुशलता से ईर्ष्या कर सकते हैं। आपके साथी के साथ कुछ परेशानी हो सकती है। आज पैसे की कमी महसूस होगी। पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

कर्क:- अपने कार्य में एकाग्रता रखें अथवा त्रुटि होने की संभावना हो सकती है और आपकी ग़लतियों के कारण अधिकारियों के संदेह के घेरे में आ सकते हैं। शांत और ऊर्जावान बनें। बढ़ते हुए खर्च से आपको चिंता होगी। तनाव के कारण पैर में दर्द होने की संभावना है।

सिंह:- आज यात्रा की व्यस्तता रहेगी और आपके दूर के सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। आपके कार्य में आपको यश मिलेगा। आपके लिए स्नेही का स्नेह बढ़ जायेगा। आज धन की प्राप्ति और बचत दोनों के योग हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

कन्या:- आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए कई अवसर मिलेंगे। अपनी समझ से आप कठिन कार्य को भी आसानी से कर सकेंगे। आज अपने साथी से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा। आज अच्छी फिटनेस और शक्ति रहेगी।

और पढ़ें:- न्याय के पथ पर तिर्यक् भी हो जाते हैं सहायक

तुला:- आज आप अपनी गतिविधियों में सावधानी रखें तनाव की संभावना है। समय पर कार्य निष्पादित करना कठिन हो सकता है। समझ की कमी के कारण जीवनसाथी के साथ तर्क वितर्क हो सकता है। न चाहते हुए भी अनावश्यक खर्चा हो सकता है। पैर दर्द से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक:- अपने आप को प्रसन्न रखने का प्रयास करें क्योंकि आज कोई चिंता हो सकती है। नौकरी के दबाव के कारण आपसे कुछ गलतियां हो सकती हैं। अर्थ की हानि भी हो सकती है और अवांछित व्यय भी हो सकता है। आपको कफ संबंधी परेशानी हो सकती है, योग करने से लाभ होगा।

धनु:- काम का बोझ आज कुछ तनाव का कारण बन सकता है। कोई खास व्यक्ति आपकी योजना में रूपये लगाने की सहमति देगा। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां आनंद दायक होंगी। प्रिय के खीझ का सामना करना पड़ सकता है। आज हर कार्य का परिणाम आपके पक्ष होगा और दिन फ़ायदेमंद साबित होगा।

मकर:- आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता से राहत मिलेगी। अपने साथी के प्रति अपने दृष्टिकोण में खुला रहना चाहिए। आज पैसे की कमी होगी चिकित्सा से संबंधी खर्च हो सकता है। अधिक मसालेदार भोजन से बचें।

कुम्भ:- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपकी त्रुटियों के कारण अपने उच्च अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। आज मित्र के साथ भी संबंध अच्छा नहीं होगा। आज पैसे का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। त्वचा से संबंधी परेशानी हो सकती है। खान पान संयमित रखें।

मीन:- आज सावधान रहें, कुछ चिंता हो सकती है। काम को संभालना आपके लिए आसान नहीं होगा। सकारात्मक रहें और कुशलतापूर्वक कार्य को सम्पादित करें। दोस्तों के साथ सुदूर यात्रा हो सकती है। धन के बचत गुंजाइश कम है। आपके बच्चे का स्वास्थ चिंता का कारण बन सकता है।