26 May Rashifal: बहादुरी पूर्ण निर्णय लाभदायक होंगे और पुरस्कार दिलाएंगे

आज आप आत्मविश्वास से भरे होंगे, व्यापार के माध्यम से विदेश से धन लाभ हो सकता है

Updated: May 25, 2021, 06:59 PM IST

Photo courtesy: Jansatta
Photo courtesy: Jansatta

मेष:- यदि आप घर से बाहर रहते हैं तो धन बर्बाद करने वालों से आपको दूर रहना चाहिए। घरेलू वातावरण आपको गुस्सैल बना सकता है। एक दूसरे की मनःस्थिति समझकर व्यक्तिगत समस्याओं को दूसरों के सामने न लाकर स्वयं सुलझाना चाहिए, अन्यथा बदनामी हो सकती है। कभी कभी विफलता से भी शिक्षा मिलती है। अपनी रचनात्मकता खो जाने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। अपना बहुमूल्य समय बर्बाद न करें। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।

वृष:- नए आर्थिक अनुबंध के कारण धनागम होगा। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि करने में परिवार और मित्र सहयोगी होंगे। प्रेमी से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। आज सामाजिक कार्य के प्रति आपका आकर्षण होगा। अच्छे कार्य में समय देने से सकारात्मक बदलाव हो सकता है। जीवन की कठिनाइयों के बाद भी जीवनसाथी का प्रेम प्राप्त होगा।

मिथुन:- ऊर्जावान रहने के लिए प्रातः ध्यान और योग करना चाहिए। आज किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा और सहज में ही आप सबके आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। दूर होने पर भी प्रिय के निकटता का अहसास होगा। व्यस्त लोगों को आज थोड़ी सी राहत रहेगी। आपको प्रसन्न करने का हरसंभव प्रयास जीवनसाथी की ओर से होगा।

कर्क:- निवेश के पूर्व विशेषज्ञ की सलाह ज़रुर लें। घर में बच्चे किसी समस्या को बढ़ा चढ़ा कर बता सकते हैं, लेकिन कोई भी निर्णय लेने से पूर्व आपको वस्तु स्थिति की जानकारी करना चाहिए। धनार्जन में सक्षम होने के लिए आज आपके पास समझ और शक्ति भरपूर होगी। नशे से आपको दूर रहना चाहिए। यदि वैवाहिक जीवन लम्बे समय से ठीक नहीं चल रहा है तो आज से हालात सुधरते हुए दिखाई देंगे।

और पढ़ें: जय जय गिरिवर राज किशोरी, जय महेश मुख चंद्र चकोरी

सिंह:- आज आपका कोई बड़ा सपना साकार होगा, लेकिन ऐसे समय में अपने उत्साह को नियंत्रित रखना होगा। पूर्व में निवेश किये गए धन का लाभ आज आपको मिल सकता है। किसी विदेशी रिश्तेदार की ओर से उपहार मिल सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की बात सुनकर प्रिय के विषय में निर्णय लेना उचित नहीं होगा। नवीन ग्राहक बनाने के लिए दिन अच्छा है। परिस्थितियों से भागने की नहीं उनका सामना करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपके लिए हर तरह से मददगार होंगे।

कन्या:- कन्या राशि के जातकों के पास आज उच्च स्तरीय ऊर्जा और आत्मविश्वास होगा, इसीलिए व्यापार के माध्यम से विदेश से अच्छा ख़ासा धन लाभ हो सकता है। आपको आत्म नियंत्रण की आवश्यकता है। किसी से भी आपको उलझना नहीं चाहिए अन्यथा अकेले हो जाएंगे। आपकी ग़ैरहाज़िरी में भी काम सुचारु रुप से चलता रहेगा इस विश्वास के साथ आप बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं। शादीशुदा ज़िन्दगी में रिश्तेदारों के कारण खटास आ सकती है।

तुला:- सतर्क रहें आज धन हानि की संभव है। कभी-कभी मिलने वाले मित्र से बात करने के लिए आज अच्छा दिन है। कामकाज में आज आपकी चलेगी। किसी के विषय में तल्ख़ टिप्पणी न करें। जीवनसाथी के साथ आज एक शानदार दिन रहेगा।

वृश्चिक:- पहले से चल रही समस्या का समाधान आज होगा। सट्टेबाजी से दूर रहें। बच्चों के लिए भी आपको समय निकालना चाहिए। अपने काम को शीघ्र ही निपटाना चाहिए नहीं तो वरिष्ठों को पता लगने पर दिक्कत हो सकती है। आज ध्यान योग में समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। आज आप जीवन में वसंत जैसा अनुभव करेंगे।

और पढ़ें: सुधर्मे रतो सर्वविज्ञैर्नमस्य, स्तमोनाशकृद्वै सदा सौम्यरूप: परिव्राजको ज्ञानिनामग्रगण्य: प्रकाश स्वरूपं गुरुं वै नमाम:

धनु:- ब्लडप्रेशर के मरीज़ स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज अचानक धनलाभ होने आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। लोभ को छोड़कर परिवार के लिए आपको परिश्रम करना चाहिए। बहादुरी पूर्ण निर्णय लाभदायक होंगे और पुरस्कार दिलाएंगे। आज मन की शांति का लाभ आपको मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से किया गया कार्य आपके लिए अविस्मरणीय होगा।

मकर:- जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य धन खर्च का कारण बन सकता है। आज आपका बड़ा स्वप्न साकार होता हुआ दिख रहा है। बच्चे खुशियों के कारण बनेंगे। बेवजह की उलझनों से दूर आज किसी धार्मिक स्थल पर आप जा सकते हैं। शादीशुदा लोगों के जीवन में रिश्तेदारों की दखलंदाजी परेशानी पैदा कर सकती है।

कुम्भ:- आज आपके किसी पुराने मित्र की सलाह के अनुसार कार्य करने पर धनलाभ अवश्य होगा। आपकी सफलता में जो बाधक हैं, आपके सामने ही उनका पतन होगा। यात्रा तात्कालिक लाभ भले ही न दे लेकिन भविष्य के लिए अच्छी रहेगी। आप दोनों को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की आवश्यकता है।

मीन:- किसी महापुरुष की दैवीय बातों से आपको संतोष होगा। आज अचानक आवश्यकता पड़ने पर धनाभाव के कारण आपको धन का महत्व समझ में आएगा। परिवार के सदस्य आपसे कोई मांग कर सकते हैं। आज प्रिय के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, उन्हें शांत करने का प्रयास करना चाहिए।कई दिनों से चल रही दिक्कत में आज राहत महसूस करेंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे जिसे आप सदा से सुनना चाहते हैं। दिन में जीवनसाथी के बहस होगी लेकिन शाम अच्छी रहेगी।