Danik Rashiphal: थोड़ी सी कोशिश करने पर बड़ी सफलता मिलने के योग हैं

आर्थिक समृद्धि के लिए मुश्किल भरे दौर से गुजरना पड़ सकता है

Updated: Jan 26, 2021, 06:53 PM IST

Photo courtesy: newstrack live
Photo courtesy: newstrack live

मेष राशि:- इस राशि के जातकों के कामकाज को आगे बढाने की संभावनाएं बढती चली जा रही हैं, पर ऐसे में अपने घर से दूर जाने की या किसी यात्रा की बात भी हो सकती है, जिसके चलते आपके मन में बहुत सारे बनते बिगड़ते विचार हैं।

वृष राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक सुख समृद्धि को बढ़ाने के बहुत सारे विचार हैं, मन में, जिन्हें पूरा करने के लिए मुश्किल भरे दौर से भी गुजरना पड़ेगा। मेहनत कर लेना जिंदगी की एक ऐसी सच्चाई है जिसे पूरा तो करना ही पड़ेगा।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातकों को अपने कामकाज को आगे बढाने के लिए लोगों से जुड़ना पड़ेगा। ऐसे में अपने आपको बदल लेने की भी जरूरत पड़ेगी। लोगों से तालमेल बनाये रखने से भी ज़िन्दगी की ख़ुशी बनी रह सकती है।

कर्क राशि:- इस राशि के जातक अपनी जगह सही हैं यह बहुत हद तक संभव है, पर कुल मिलाकर हालात ऐसे हैं की लोग आपसे खुश नहीं हैं। यही वजह है की आप भी लोगों पर उतना भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।

और पढ़ें: व्यापक एक ब्रह्म अविनाशी, सत चेतन घन आनंद राशी।

सिंह राशि:- इस राशि के जातकों का मन परेशान है क्योंकि घर-परिवार से जुड़ी बहुत सारी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अगर कोई प्यार का रिश्ता आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा तो फिर गलतियां होती चली जायेंगीं।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों के लिए निजी जीवन के हालात सुधारना इस समय की प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको ऐसे मौके भी मिलेंगे तो आपसी तालमेल को बढ़ा सकें।

तुला राशि:- इस राशि के जातक अपने भटकते हुए विचारों को थाम लें। थोड़ी सी कोशिश करने से आपकी प्रेरणा और जगेगी जिसके चलते आपको बड़ी सफलता मिल सके। यह सब कुछ अपने मन में शांति बनाने से भी सम्भव होगा।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों को कामकाज से जुडी सम्भावनाओं को बहुत ध्यान पूर्वक समझना होगा और किसी भी तरह की ज़ल्दबाज़ी से बचना होगा। अगर अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे तो आपका लाभ भी लगातार बना रहेगा।

और पढ़ें: प्रेम का मूल है आत्मा

धनु राशि:- इस राशि के जातक अपनी ज़िन्दगी की खुशियाँ हर कीमत पर बनाये रखना चाह रहे हैं फिर भी मन का उतार-चढ़ाव ऐसा है जो कुछ न कुछ परेशानी पैदा करता चला जा रहा है।

मकर राशि:- इस राशि के जातक सावधानी बरतें क्यों कि नुकसान की परिस्थितियां कई रूप से बन सकती हैं। बचत का खतरे में पड़ जाना या लोगों का नाराज़ हो जाना यह भी नुकसान का ही एक रूप है।

कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों को आज अचानक किसी के द्वारा पैसा प्राप्त हो अथवा किसी की मदद के रूप से भी आ सकता है, पर जो अच्छाई अपनी मेहनत से बनेगी उसकी तुलना किसी और चीज़ से नहीं की जा सकती।

मीन राशि:- इस राशि के जातकों के लिए कामकाज की प्राथमिकता बहुत है, पर कामकाज से जुड़ी चुनौतियां भी बहुत सारी हैं, इसलिए कुछ भी गलत होने का अंदेशा बना रह सकता है। ऐसे में अपने काम या कारोबार में बहुत ज्यादा पैसा लगाने से भी बचना होगा।