Phulo Devi Netam : सांसद की सादगी
Chhattisgarh : Congress से राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने की धान की रोपाई

आदिवासी बहुल प्रदेश छत्तीसगढ़ अपनी सादगी के लिए जाना जाता है। हाल में राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम छत्तीसगढ़ से राज्य सभा में निर्विरोध चुनी गई हैं। लेकिन पद का रुतबा फूलो देवी के काम में आड़े नहीं आ रहा। जमीन से जुड़ी नेता होने की वजह से उनकी सादगी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। सांसद होते हुए भी वो खुद को खेतों में उतरने से नहीं रोक पाई। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो खेत में धान का रोपाई करते नजर आ रही हैं। इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान की बुआई का काम चल रहा है और फूलो देवी छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से आती हैं। जो धान के लिए बेहद मशहूर है।
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने बस्तर में धान के खेतों में रोपा लगाया। यह जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस की मीडिया टीम के सदस्य नितिन भंसाली ने अपने टिवटर एकाउंट पर उनकी फोटो शेयर की है। जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है।
ये है छत्तीसगढ़ के नेताओ की सादगी. राज्यसभा सांसद और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बहन श्रीमती फूलोदेवी नेताम जी अपने गृह क्षेत्र बस्तर में खेत मे रोपाई जोताई का कार्य करते हुए. #जय_छत्तीसगढ़@INCChhattisgarh @MahilaCongress @sushmitadevinc @LambaAlka @dr_chayanika @IYC pic.twitter.com/aC27njdl5H
— NITIN BHANSALI (@Nitinbhansali) July 15, 2020
धान के खेत में सांसद के साथ कई दूसरी महिला किसान भी काम करती नजर आ रही हैं। जिसमें फूलोदेवी नेताम साड़ी पहने हुए हैं और किसान महिला की तरह ही धोती कसकर रोपाई जोताई कर रही । फूलोदेवी नेताम की प्रदेश की महिलाओं में अच्छी-खासी पकड़ रखती है।