प्रियंका गांधी कैसे बढ़ाएगी शिवराज मामा का संकट

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Jan 06, 2022, 05:33 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

महिला कांग्रेस ने बनाई योजना

उत्तर प्रदेश के बाद एमपी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री हो रही है। असल में महिला कांग्रेस ने प्रियंका गांधी द्वारा चलाए जा रहे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान को मध्य प्रदेश में भी चलाने का एलान किया है। 

जानिए क्यों भिड़ गए बीजेपी विधायक व सांसद

पृथक विध्य के मुद्दे पर सतना से भाजपा सांसद और मैहर विधायक आमने-सामने आ गए। एक कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह ने विध्य प्रदेश को काल्पनिक बता दिया इस पर विधायक नारायण त्रिपाठी बिफर गए। 


एमपी में सस्ता नहीं होगा पेट्रोल-डीजल

क्रूड ऑयल के दाम घटने के बाद भी एमपी में पेट्रोल डीजल सस्ता नहीं होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल के दाम भले ही कम हो गए हों प्रदेश सरकार पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं करेगी।