35 सीटों के लिए आज आमने सामने Shivraj Singh Chouhan और Kamal Nath

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Feb 16, 2022, 02:57 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं। सिर्फ एक नज़र में 

शिवराज सिंह और कमलनाथ के कार्यक्रम आज

संत रविदास जयंती पर आज सियासी बिसात बिछेगी। CM शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) दो अलग अलग कार्यक्रमों में आमने सामने होंगे। यह पूरी कवायद अनुसूचित जाति की 35 सीटों के लिए हो रही है। प्रदेश सरकार ने संत सीएम रविदास की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए पंचायत स्तर पर दो हजार मीडिया के रुपए और जिला स्तर पर दो लाख देखा रुपए जारी किए हैं। बीजेपी संगठन 16 से 19 फरवरी तक कार्यक कार्यक्रम करेगा। 

फसल बीमा में इस हाथ दिया, उस हाथ लिया

प्रदेश सरकार फसल बीम ने किसानों को खरीफ 2020 और रबी उससे बैंकों 2021 सीजन का फसल बीमा तो दिया पर उस राशि में से कर्ज की वसूली कर रही है। खाते में जो राशि जमा हुई है, उसकी निकासी पर भी रोक लगा दी है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने यह मुद्दा उठाते हुए किसानों से अपील की है कि उनके साथ ऐसा हो रहा है तो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डालें।


विधायकों को सता रही काम की चिंता

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में होना है। कई विधायक अभी से अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री ने बीजेपी विधायकों से 15-15 करोड़ के विकास प्लान मांगे हैं। आने वाले बजट में ये प्लान शामिल किए जा सकते हैं। लेकिन विधायक तो अपने पुराने कार्य पूरे नहीं करा पाने के कारण चिंता है।वे बार बार पत्र लिख कर पुराने काम करवाने का आग्रह कर रहे हैं।