Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 तो निफ्टी 156 अंक गिरकर हुआ बंद

बैंक शेयर सबसे ज्यादा टूटे, निफ्टी पर 11 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में सभी नीचे बंद हुए, बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट

Updated: Oct 28, 2020, 11:25 PM IST

Photo Courtesy: Financial Express
Photo Courtesy: Financial Express

देश के शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी में दोनों में गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार की शुरूआत आज सुबह हल्की तेजी के साथ हुई थी, लेकिन बाद में मुनाफा वसूली ने बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट के साथ 39,922 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 156 अंकों की गिरावट रही और यह 11730 पर बंद हुआ। घरेलू बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट सेंटिमेंट कमजोर चल रहे हैं। कल के कारोबार में डाउ जोंस में 220 अंकों की गिरावट रही थी। इसका असर दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है। आज एशियाई बाजारों में भी बिकवाली है। निफ्टी पर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं।

दिग्गज शेयरों में हुई बिकवाली

आज दिग्गज शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। बैंकों और वित्तीय संस्थानों के शेयरों में भी बड़े पैमाने पर गिरावट आई। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। HDFC में 4 फीसदी तक गिरावट आई। इंडसइंड बैंक भी 3 फीसदी से ज्यादा टूटा। ICICI बैंक और एचसीएल टेक में 2.5 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली। टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और आरआईएल भी नीचे ही बंद हुए।

निफ्टी पर सभी इंडेक्स लाल निशान में

निफ्टी पर 11 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स में सभी 11 लाल निशान में रहे। आईटी, मेटल, रियल्टी और फार्मा इंडेक्स में भी 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। बैंक और फाइनेंशियल 2 फीसदी नीचे बंद हुए। ऑटो, एफएमसीजी भी लाल निशान में बंद हुए हैं। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अमेरिका में प्रेसिडेंशियल इलेक्शन की तारीख नजदीक आने का असर भी बाज़ार पर दिख रहा है। इस राजनीतिक अस्थिरता की आशंका का ग्लोबल मार्केट पर असर पड़ रहा है।