महज 19 साल की उम्र में CA बनी मुरैना की बेटी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ नाम दर्ज

सीए की परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में सुमार किया जाता है। मध्य प्रदेश की नंदनी ने इसे महज 19 साल उम्र में पास कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया।

Publish: Sep 02, 2023, 06:24 PM IST

Image courtesy- TGI
Image courtesy- TGI

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की एक बेटी ने प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए विश्न रिकार्ड बनाया है। दुनिया की 5 सबसे कठिन परीक्षाओं में सुमार CA की परीक्षा को मुरैना जिले की रहने वाली नंदनी अग्रवाल ने महज 19 साल की उम्र में पास कर लिया। उनका नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला सीए के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। 

नंदिनी ने 14 सितंबर 2021 को सीए परीक्षा पास की थी। सीए फाइनल के रिजल्ट में उन्हें देश में पहला स्थान पाया मिला था। उस समय वे महज 19 साल 330 दिन की थीं। नंदिनी दुनिया की पहली महिला सीए है, जो 20 साल से भी कम उम्र में इस मुकाम पर पहुंची हैं। अब उनकी इस उपलब्धी पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने उनका नाम दुनिया की पहली सबसे कम उम्र की महिला सीए के रुप में दर्ज किया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने जांच के बाद विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट नंदनी के घर पहुंचाया।

नंदनी बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं हैं बचपन में दो क्लास जंप करते हुए उन्होंने 13 साल की उम्र में दसवीं और 15 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर ली थी। नंदिनी के साथ 2021 में उनके बड़े भाई सचिन ने भी सीए की परीक्षा में 18वीं रेंक हासिल की थी। नंदनी फिलहाल सिंगापुर की एक कंपनी में 35 लाख रुपए सालाना के पैकेज पर काम कर रही हैं। 

बता दें सबसे कम उम्र के पुरुष सीए का गिनीज रिकॉर्ड भी भारतीय के नाम ही है। लखनऊ के रामेंद्रचंद्र गांगुली ने 1956 में महज 19 वर्ष की आयु में सीए की परीक्षा पास की थी। तब से लेकर आज तक उनका रिकॉर्ड कायम है।