Donald Trump: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग, ट्रंप ने छोड़ी प्रेस कांफ्रेंस
Firing In America: सीक्रेट सर्विस के अधिकारी के गोलीबारी की घटना में शामिल होने की जांच, सीक्रेट सर्विस के अधिकारी सहित दो लोग अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन। अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर गोली चलाई गई है। गोलीबारी के वक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रेस से बात कर रहे थे। गोली चलते हाई उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। वे कुछ देर में लौट कर आए और प्रेस कांफ्रेंस में गोलीबारी की पुष्टि की।
घटना के बाद राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप कहा कि व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हुई थी लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में हैं। मैं सीक्रेट सर्विस के कर्मचारियों को त्वरित और प्रभावी कार्य करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी शख्स को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उसे सीक्रेट सर्विस की तरफ से गोली मारी गई है।
#WATCH US: Secret Service agents escorted President Donald Trump out of White House briefing room shortly after the start of a news conference.
— ANI (@ANI) August 10, 2020
After returning to the news conference, President Trump informed reporters that there was a shooting outside the White House. pic.twitter.com/msZou6buGP
समाचार एजेंसी एएनआई ANI के अनुसार प्रेस वार्ता शुररू होने के कुछ ही मिनट बाद गोली चली तो सीक्रेट सर्विस के लोग राष्ट्रपति ट्रंप को प्रेस कांफ्रेंस स्थल से ले कर चले गये थे। यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारी के गोलीबारी की घटना में शामिल होने की जांच की जा रही है। एक शख्स और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के दौरान किसी भी समय व्हाइट हाउस परिसर का सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ा गया और न ही कोई अन्य प्रकार का खतरा था।