Coronavirus india 24 घंटों में 11,502 नए पॉजिटिव

देशभर में अबतक कुल 3,32,424 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 9,520 लोगों की मौत हुई है।

Publish: Jun 16, 2020, 12:05 AM IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,929 नए मरीज मिले हैं वहीं 325 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अबतक कुल 3,32,424 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 9,520 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1,53,106 है। राहत की बात ये है कि देशभर में अबतक कुल 1,69,798 मरीज इस महामारी से जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं।

इंडियन कॉउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक अबतक देशभर में कुल 57,74,133 सैंपल की जांच हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,15,519 सैंपल जांचें गए हैं। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा की वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार पिछले 24 घंटे में 325 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी ने भारत में अबतक कुल 9,520 लोगों की जान ली है। दुनियाभर में इस महामारी से अबतक लगभग 80 लाख लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 4 लाख 35 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

पिछले 10 दिनों में 1 लाख से ज्यादा नए मामलों के साथ भारत विश्व के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। इसी के साथ भारत ने ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में सबसे आगे अमेरिका है जहां 21 लाख 62 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में आए हैं, जिसमें तकरीबन एक लाख 18 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी है। अमेरिका के बाद ब्राजील का नंबर आता है जहां संक्रमितों का संख्या साढ़े आठ लाख से ज्यादा है। तीसरे पायदान पर रूस है जहां 5 लाख 29 हजार से ज्यादा केस हैं।