बारिश ने पाकिस्तान में लाई तबाही, बाढ़ से 937 लोगों की मौत, राष्ट्रीय आपातकाल कि घोषणा

पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है, इससे लोग पलायन करने को मजबूर है, केंद्र सरकार ने भी इसे देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है।

Updated: Aug 26, 2022, 07:51 AM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण अब तक 937 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पड़ोसी देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लगातार मानसून की बारिश को मानवीय संकट करार दिया है। 

पाकिस्तान में असामान्य वर्षा, बादल फटने, ग्लेशियर के ओवरफ्लो होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने खुलासा किया कि पाकिस्तान के चार प्रांतों- बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब (दक्षिण) और खैबर पख्तूनख्वा के निवासी इस मॉनसूनी बारिश के कारण बाढ़ से भाग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जारी एक रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले 24 घंटों में लगभग 73 लोगों की मौत हुई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जारी एक रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले 24 घंटों में लगभग 73 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, 82,033 घर क्षतिग्रस्त हो गए और 710 मवेशी मारे गए। 

एनडीएमए के अनुसार, भारी मॉनसूनी वर्षा और बाढ़ से संबंधित घटनाओं के कारण 191 महिलाओं सहित लगभग 400 लोगों की जान चली गई। जबकि 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे.एमएम। रिकॉर्ड तोड़ मॉनसूनी बारिश के कारण लोग बाढ़ से पलायन कर रहे हैं। शहबाज शरीफ की अपील पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने गुरुवार को पाकिस्तान की राहत के लिए $ 500 मिलियन दान करने का फैसला किया।