अमेरिका के वर्जीनिया में दो भारतीयों की हत्या, स्टोर में बाप-बेटी को मारी गोली

आरोपी रात के समय शराब खरीदने के लिए स्टोर में आया था। मृतक के भाई ने बताया कि संदिग्ध ने पहले खरीदारी करने का प्रयास किया, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसने गोली चला दी।

Updated: Mar 23, 2025, 12:28 PM IST

Photo Courtesy: TV9
Photo Courtesy: TV9

वॉशिंगटन। अमेरिका के वर्जीनिया स्थित एकोमैक काउंटी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गुजरात के मेहसाणा जिले के कनोड़ा गांव के पटेल परिवार के दो सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में 56 वर्षीय पिता और उनकी 24 वर्षीय बेटी शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब एक अश्वेत व्यक्ति ने उनके स्टोर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की।

शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी रात के समय शराब खरीदने के लिए स्टोर में आया था। मृतक के भाई ने बताया कि संदिग्ध ने पहले खरीदारी करने का प्रयास किया, लेकिन किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसने गोली चला दी। इस हमले में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में शिक्षा विभाग पर लगा ताला, ट्रंप ने विभाग बंद करने के आदेश पर किए हस्ताक्षर

बता दें कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे भारतीय समुदाय में चिंता का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।