Rajvardhan Singh Dattigaon: उपचुनाव के पहले क्षेत्र में मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का विरोध, गद्दार वापस जाओ के नारे लगे

MP By Poll 2020:अपने विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर रहे बीजेपी मंत्रियों का विरोध, कांग्रेस छोड़ कर गए मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के लिए लगे गद्दार वापस जाओ के नारे

Updated: Sep 30, 2020, 02:25 PM IST

बदनावर। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में उद्योग मंत्री व बीजेपी नेता राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बदनावर के कानवन में स्थानीय लोग गद्दार वापस जाओ जैसे नारे लगा रहे हैं। ये लोग उनके कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में जाने से नाराज हैं।

इस विरोध पर कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि प्रदेश में ग़द्दारों का जनता द्वारा विरोध जारी है। मंगलवार को भी बदनावर के कानवन में गद्दार वापस जाओ के नारे के साथ दलबदलू मंत्री का विरोध किया गया। 

 

सिंधिया समर्थक विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में गए हैं। क्षेत्र में उनका लगातार विरोध हो रहा है। अभी के पहले अगस्त में भी बदनावर विधानसभा क्षेत्र के काछी बड़ोदा में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उनका विरोध हुआ था। भूमिपूजन के लिए जब वह अपने काफिले के साथ पैदल जा रहे थे उसी दौरान स्थानीय लोगों ने उनका  विरोध किया। इस दौरान राजवर्धन सिंह दत्तीगांव वापस जाओ जैसे नारे भी लगे थे।