एयर इंडिया के विमान में चीटियों ने मचाया आतंक, उड़ान नहीं भर पाया विमान

दिल्ली एयरपोर्ट की घटना, एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में मिली चीटियां, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप, दूसरे विमान से सवार हुए यात्री

Updated: Sep 07, 2021, 09:58 AM IST

नई दिल्ली। सोमवार को एयर इंडिया के एक विमान ने चीटियों ने आतंक मचा दिया। बिजनेस क्लास में चीटियां मिलने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। विमान में चीटियां मिलने के बाद तुरंत विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। तीन घंटे की देरी से यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया। 

यह घटना दिल्ली के इंदिरा गांधी के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे एयर इंडिया के AI-111 विमान को लंदन के लिए उड़ान भरना था। लेकिन विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के बिजनेस क्लास में यात्रियों की नजर चीटियों की झुंड पर पड़ी। 

सीटों पर चिटियों का झुंड नज़र आ रहा था। इसी विमान में भूटान के राजकुमार भी सवार थे। यात्रियों की शिकायत के बाद विमान का टेक ऑफ निरस्त कर दिया गया। शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर विमान के यात्रियों को बोइंग 787-8 से लंदन के लिए रवाना किया गया।

ऐसा ही एक घटनाक्रम में मई महीने के अंत में हुआ था। 27 मई को दिल्ली से अमेरिका जा रहे विमान के चालक दल में चमगादड़ मिलने से हड़कंप मच गया था। खास बात यह कि तब तक विमान दिल्ली से उड़ान भर चुका था। चालक दल में चमगादड़ मिलने के बाद विमान के पायलटों ने फौरन एटीसी से संपर्क किया। जिसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराया गया। विमान में दवा का छिड़काव करने से चमगादड़ मर गया। इसके बाद विमान ने दोबारा टेक ऑफ किया।