उड़ान भरते ही टूट गया विमान का पहिया, मुंबई में कराई गई हैरतअंगेज लैंडिंग, देखें वीडियो
नागपुर से टेकऑफ के बाद टूटकर गिर गया एयर एंबुलेंस का पहिया, पायलट की सूझबूझ से कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

मुंबई। नागपुर से एक गंभीर मरीज को लेकर हैदराबाद जा रहे एयर एंबुलेंस को मुंबई में हैरतअंगेज तरीके से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, नागपुर से उड़ान भरते ही विमान का पहिया टूटकर नीचे गिर गया था। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पेट के बल विमान को उतारा गया। इस दौरान पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ सके।
जानकारी के मुताबिक जेट सर्व एयर एंबुलेंस Beechcraft VT- JIL दो क्रू मेंबर्स, एक मरीज और मरीज के एक रिश्तेदार को लेकर हैदराबाद जा रही थी। इनके साथ विमान में एक पैरामेडिकल स्टाफ और एक डॉक्टर भी मौजूद था। विमान में ईंधन भराने के लिए उसे नागपुर हवाईअड्डे पर रोका गया था। नागपुर से ईंधन लेकर विमान ने जैसे ही टेकऑफ किया अचानक उसका पहिया टूटकर नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों को जब पहिए पर नजर पड़ी तो नागपुर एयर कंट्रोल को इस बात की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें: गुजरात से रेमडेसिविर लाने वाला विमान ग्वालियर में पलटा, दो पायलट और एक अफसर घायल
नागपुर एटीएस ने जब पायलट को इसकी सूचना दी तबतक विमान नागपुर से दूर जा चुका था। विमान को उड़ा रहे थे राजस्थान सरकार के पायलट रह चुके कैप्टन केसरी सिंह। पायलट ने विमान को हैदराबाद के बजाए मुंबई ले जाने का फैसला लिया क्योंकि वहां का रनवे लंबा है। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट को अलर्ट किया गया और विमान की इमरजेंसी बेली लैंडिंग हुई। विमान के लैंड होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के उतरते ही रनवे पर चिंगारी निकल रही है।
नागपुर से टेकऑफ के बाद टूटकर गिर गया एयर एंबुलेंस का पहिया, पायलट की सूझबूझ से कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, देखें वीडियो#AirAmbulance |#Nagpur |#EmergencyLanding |#ViralVideo pic.twitter.com/9vNhdXUArf
— humsamvet (@humsamvet) May 7, 2021
राहत की बात ये रही कि मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार रात 9 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों और मरीज को सकुशल बाहर निकाला गया। विमान के सुरक्षित लैंडिंग होने पर सिविल एविएशन मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने प्रशंसा की है।
A Jet Serve Ambulance with a patient onboard lost a wheel during takeoff from Nagpur. Showing immense presence of mind Capt Kesari Singh belly landed the aircraft on foam carpeting in Mumbai. All onboard are safe. Commendable effort by @DGCAIndia @CSMIA_Official & other agencies. pic.twitter.com/aelehUB7DS
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) May 6, 2021
क्या होती है बेली लैंडिंग
दरअसल, विमान की पहिया गिर जाने की स्थिति में उसका लैंडिंग गियर बंद हो जाता है। इस स्थिति में विमान को पेट के बल लैंडिंग कराया जाता है जिसे बेली लैंडिंग कहा जाता है। यह लैंडिंग बेहद मुश्किलभरा और खतरनाक होता है। विमान में ईंधन होने की वजह से ब्लास्ट होने की भी आशंका रहती है। लेकिन यदि ईंधन खत्म हो जाए तो विमान को लैंड कराया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पोस्ट कोरोना इफेक्ट: संक्रमितों में बढ़ रहा है ब्लैक फंगल इंफेक्शन, आंखों की रोशनी जाने का खतरा
विमान के उतरते समय तक ईंधन खत्म हो जाए इस बात का सटीक और अचूक समीकरण बिठाया जाता है। चूंकि, इस एयर एंबुलेंस ने नागपुर में ईंधन भराई थी इसलिए टैंक फूल था। लिहाज पायलट केसरी सिंह ने मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगकर उसे आसमान में ही तबतक उड़ाते रहे जबतक ईंधन खत्म होने के कगार पर न पहुंच गया। पायलट जब आश्वस्त हो गए कि विमान में ईंधन लैंड कराने भर ही बची है तब वे विमान को लेकर रनवे की ओर बढ़े। अनुभवी पायलट होने की वजह से उन्होंने बिना विस्फोट के रनवे पर विमान को उतारा।