बस्तर में 3 मजदूर कोरोना पॉजिटिव 

तेलंगाना के कनाईगुड़ा से वापस लौटे 3 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Publish: May 03, 2020, 05:33 AM IST

Photo courtesy : navpradesh
Photo courtesy : navpradesh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में कोरोना संदिग्धों के रैपिड टेस्ट में 3 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये मजदूर तेलंगाना के कनाईगुड़ा से वापस लौटे थे। इन्हें क्वारैंटाइन किया गया था। सभी 100 के ग्रुप में रह रहे थे और इनमें से रैपिड टेस्ट में तीन के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। मज़दूरों के सैंपल दोबारा जांच के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ यह मरीज दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। रैपिड टेस्ट के परिणाम के बाद सैंपल जांच के लिए जगदलपुर भेजे गये हैं। हालांकि रैपिड टेस्ट किट के रिजल्ट को राज्य में प्रमाणिक नहीं माना जा हैं, क्योंकि कई बार इसके नतीजे बदलते भी दिखाई दिए हैं।