उत्तराखंड के रामनगर ने बड़ा हादसा, पूल पार करते समय पानी में बही कार, 9 पर्यटकों की मौत

कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भारण ने पुष्टि करते हुए कहा कि आज सुबह रामनगर की ढेला नदी में एक कार के बह जाने से 9 की मौत हो गई है। वहीं 1 लड़की को जिंदा बचा लिया गया है।

Updated: Jul 08, 2022, 05:11 AM IST

देहरादून। उत्तराखंड के रामनगर में ढेला नदी में तेज बहाव के चलते शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि पर्यटकों से भरी एक ERTIGA कार पानी के बहाव के कारण नदी में पलट गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक लड़की को नदी से जिंदा निकाला गया है। 

कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भरण ने बताया कि सुबह से हो रही भारी बारिश के चलते नदी उफान पर थी और पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा था। जिसके चलते हादसा हो गया। उन्होंने 9 लोग के मौत की पुष्टि भी की है। नदी में गिरी ERTIGA कार को ट्रैक्टर के जरिए बाहर निकालने की कोशिश की गई। 

हादसे में नदी से जिंदा निकाली गई एक लड़की को रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाड़ी में 4-5 लड़कियां भी सवार थीं। जिसमें जान गंवाने वाले 8 लोग पंजाब के पटियाला से हैं। इसमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। वहीं 2 अन्य महिलाएं रामनगर की हैं। जिनमें से एक की जान गई है और एक को बचा लिया गया है।

पुलिस के अनुसार ढेला स्थित एक रिजोर्ट में गुरुवार की रात 7 युवतियां समेत 9 लोग ठहरे हुए थे। बताया कि शुक्रवार की सुबह आर्टिका कार में सवार होकर लोग रामनगर की ओर आ रहे थे। तभी ढेला नदी के रपटे में कार बह गई। हादसे में कॉर्बेट कॉलोनी रामनगर निवासी आशिया, पंजाब के पटियाला निवासी कविता, शकीना, सपना, माही,हिना, पवन व कार चालक वाहन में फंस गए।

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद ढेला नदी का रपटे तक चढ़ गया था। बावजूद इस दौरान वहां से गुजर रहे पर्यटकों ने जोखिम लेकर पार करने की कोशिश की। लेकिन बीच में जाने के बाद कार नदी की तेज धार के साथ बह गई।