Solar Eclipse 2020 : 25 साल बाद अंगूठी के आकार का सूर्य ग्रहण
25 साल बाद ये पहला मौका है जब वलायाकार यानी अंगूठी की तरह दिखने वाला ग्रहण लगा है,इससे पहले वर्ष 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था
आज साल 2020 का पहला और आखिरी सूर्य ग्रहण है। ग्रहण शुरू होने के समय में सभी जगह में थोड़ा अंतर होता है। मध्य प्रदेश करीब 10.14 बजे सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। 11.57 इसका मध्य काल और करीब 1.47 पर इसका समापन होगा। प्रदेश में ग्रहण करीब 3 घंटे 30 मिनट तक रहेगा। जबलपुर में 10.21 पर ग्रहण शुरू हुआ, ग्वालियर में 10.19 पर, रतलाम में 10.09 से ग्रहण शुरू, इंदौर और उज्जैन में 10.10 से ग्रहण शुरू हुआ। इंदौर में सूर्य ग्रहण बादलों के बीच से भी दिखाई दिया। सूर्य के ऊपर चंद्रमा की परछाई दिखाई देने लगी।
भारत में सबसे पहले मुंबई-पुणे में 10.01 बजे दिखा
वहीं भारत में सबसे पहले मुंबई-पुणे में 10.01 बजे दिखा। सूर्य ग्रहण दिल्ली, जयपुर, जम्मू और गुजरात में भी ग्रहण दिख गया है। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दिखेगा। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा, सूर्य को 98.6% तक ढक देगा, जिससे ये कंगन जैसी आकृति का दिखाई देगा। ज्योतिष ग्रंथों में इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा गया है।
Uttarakhand: #SolarEclipse2020 as seen in the skies of Dehradun. pic.twitter.com/Zg0zOpwIou
— ANI (@ANI) June 21, 2020
25 साल बाद ये पहला मौका है जब वलायाकार यानी अंगूठी की तरह दिखने वाला ग्रहण लगा है। इससे पहले वर्ष 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था। अन्य देशों में ग्रहण पूरी तरह 3.04 बजे खत्म होगा। ये देश में कई जगहों पर खंडग्रास (आंशिक) सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई देगा। भारत के अलावा ये ग्रहण नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया और कांगो में दिखाई देगा। नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, इथियोपिया और कांगो में भी दिखाई दिया।
दुबई में सूर्य का नजारा कुछ चांद जैसा दिखा
दुबई में सूर्य का नजारा कुछ चांद जैसा दिखाई दिया। जो कि अपने आप में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।