14 May Rashifal: भगवान उसी की मदद करते हैं, जो स्वयं अपनी मदद करता है

जीवन की नश्वरता को ध्यान में रखते हुए प्रति क्षण सजग रहना चाहिए

Updated: May 13, 2021, 06:49 PM IST

Photo courtesy: WallpaperAccess
Photo courtesy: WallpaperAccess

मेष:- धन लाभ के लिए बड़ों का आशिर्वाद लेकर घर से निकलें। काम में अवरोध के कारण तनाव हो सकता है। अनावश्यक कार्य में आज समय नष्ट हो सकता है। आज किसी से आपका विवाद भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा।

वृष:- आज आपको अनावश्यक खर्च की वजह से चिंतित माता पिता के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आज आपको बड़ों की मदद मिल सकती है। आज आपके पास धनार्जन के लिए शारीरिक और बौद्धिक दोनों क्षमताएं पूर्ण रूप से रहेंगी। आपकी संघर्षशीलता के कारण आपको अच्छी पहचान मिलेगी। प्रिय के साथ यदि अनबन चल रही हो तो आज आपको परिस्थितियां परिवर्तित होती हुई दिखेंगी।

मिथुन:- अपनी उच्चस्तरीय बौद्धिकता के कारण आप कमियों से लड़ने में सक्षम हो पाएंगे। सोच को सकारात्मक रखना होगा। पहले से ली गई लोन की राशि चुकाने में आज दिक्कत आ सकती है। आज परिवार को देने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए भी अच्छा मौक़ा मिलेगा। आपकी उत्साह पूर्ण रचनात्मकता के कारण आपको अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी का साथ आज किशोरावस्था का अनुभव कराएगा।

और पढ़ें: सगुण साकार भगवान में मन रमाएँ

कर्क:- आज जीवन का आनंद लेने के लिए आपकी मन:स्थिति अच्छी रहेगी। यह आपको आर्थिक लाभ की ओर भी ले जाएगा। प्रियजनों के बीच गतिरोध उत्पन्न करने वाले विवादों से आपको बचना चाहिए। सही दिशा में प्रयास करने से असाधारण सफलता प्राप्त होगी। आज आप अकेले में रहना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के साथ एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है।

सिंह:- आज कोई अनचाहा मेहमान घर पर आ सकता है, जिसके चलते अनचाहा खर्च भी होगा। मेहमानों के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आपकी आलोचना का कारण बन सकता है, लेकिन इसकी परवाह किए बिना आप अपने कार्य में अग्रसर होंगे। आज आप एकांत का आनंद लेंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कन्या:- जीवन की नश्वरता को ध्यान में रखते हुए प्रति क्षण सजग रहना चाहिए। आज आपको भाई या बहन की ओर से धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सहयोगियों और सम्बंधियों से सावधान रहें, अन्यथा आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। प्रिय के ऊपर शंका करने से संबंध खराब हो सकते हैं इसलिए संशय निवारण के लिए मिल बैठकर बात करना उचित होगा। नवीन पार्टनरशिप लाभदायक सिद्ध होगी। कोई योजना बनाने में जीवनसाथी से भी परामर्श करना चाहिए।

और पढ़ें: महात्मा और सिद्ध पुरूष को कैसे पहचानें

तुला:- नशे की स्थिति में आप अपना कोई कीमती सामान खो सकते हैं, इसलिए आपको नशे से दूर रहने में ही भलाई है। बच्चों को सुसंस्कृत करके उनके प्रति आपको जिम्मेदार होने की आवश्यकता है। कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकों को प्रयोग में लाना चाहिए। आपकी कार्य शैली आपके नज़दीकियों को प्रभावित करेगी। सबके प्रति अपना व्यवहार सुखद रखें इससे आपके आकर्षण में वृद्धि होगी। आज के दिन जीवनसाथी पर किया गया संदेह भविष्य के लिए अच्छा नहीं होगा।

वृश्चिक:- स्वास्थ्य की अनुकूलता के साथ मातृपक्ष (मामा,नाना) से धनागम की पूरी संभावना है। आज आए हुए निमंत्रण को कृतज्ञता पूर्वक स्वीकार करना चाहिए। आपके वरिष्ठ आज किसी देवदूत के समान व्यवहार करेंगे। कुसंग का त्याग करना आपके लिए श्रेयस्कर होगा। आज जीवनसाथी की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिलने की संभावना है।

धनु:- ऊर्जा का अनुकूल दिशा में प्रयोग करने से स्वप्न साकार हो सकते हैं। अभी तक आप प्रयास करने की बजाए केवल कल्पना करते हैं। आज किसी निकट के रिश्तेदार के सहयोग से व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण लोगों से नया परिचय होगा और सामाजिक गतिविधियां भी अच्छी साबित होंगी। पवित्र प्रेम, धर्म और आध्यात्मिकता का मार्ग भी प्रशस्त करता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अहंकार को बीच में न आने दें। नुकसान हो सकता है। अपने सहयोगियों की बात पर भी ध्यान देना चाहिए। याद रखें कि भगवान भी उसी की मदद करते हैं जो स्वयं अपनी मदद करते हैं। प्रिय की ओर से प्रेमोपहार मिल सकता है।

और पढ़ें: प्रेम में लीन होना ही परम ज्ञान की प्राप्ति है

मकर:- आज अकल्पनीय स्रोत से धनार्जन के योग हैं। घर में सभी के परामर्श से ही घरेलू परिवर्तन करना उचित होगा। अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे बढ़ने के लिए अपनी नई जानकारी का प्रयोग करें। आज बहुप्रतीक्षित रोचक वस्तु के प्राप्ति का संकेत प्राप्त होगा। 

कुम्भ:- ऊर्जा के अभाव में सफलता प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। कोई भी निर्णय लेने से पूर्व उसके लाभ हानि पर विचार अवश्य करें। आज कई नवीन योजनाएं आपके सामने होंगी। मित्रों की ओर से अचानक कोई उपहार मिल सकता है। ईमानदार और स्पष्ट रवैया अपनाने से आपके क्षमताओं की प्रशंसा होगी। आज की गई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कोई पुराना मित्र आपकी और जीवनसाथी की संयुक्त यादों में ताज़गी लाएगा।

मीन:- आज अपने प्रिय की कमी आपके ऊर्जा के स्तर को कम कर सकती है। कोई मित्र आज आपसे बड़ी रक़म उधार मांग सकता है। लेकिन ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। सहयोगियों और वरिष्ठों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपने व्यक्तित्व निखार की दिशा में किया गया प्रयास संतोष जनक परिणाम देगा। आज जीवनसाथी का विशेष ध्यान आपके ऊपर रहेगा।