14 February Rashifal: जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें, किसी अजनबी पर भरोसा न करें

कपास, तेल और लोहा व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान की आशंका है, सतर्क रहें

Publish: Feb 13, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: Healthversed
Photo courtesy: Healthversed

मेष राशि:- जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप हताश होकर बैठ गए, तो आपके साथ अन्य लोगों का भी नुकसान हो सकता है। कारोबार में उन्नती के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि:- भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे। कार्यस्थल में मशीनरी के बार-बार खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा।

मिथुन राशि:- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि:- काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करने की आदत डालें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

और पढ़ें: एक क्षण के सत्संग से कैसे हो सकता है लाभ

सिंह राशि:- बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास, तेल और लोहा व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि:- केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि:- अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि:- नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकी का प्रयोग लाभकारी होगा।

और पढ़ें: गुरु के सत्संग से अति शीघ्र होती है आत्म तत्व की अनुभूति

धनु राशि:- आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि:- मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किए गए निवेशों से लाभ होगा।

कुंभ राशि:- अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है।

मीन राशि:- जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आपको उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की