परिणीति चोपड़ा ने फैंस को दिखाया अपना शू कलेक्शन, फैंस बोले, हाय गजब, घर है या जूतों का शोरूम

परिणीति को है तरह-तरह के शूज का शौख, अक्सर डिफरेंट शूज में आती हैं नजर, वायरल हो रही कलेक्शन की तस्वीरें

Publish: Sep 14, 2021, 07:01 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बॉलीवुड़ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वे अक्सर डिजाइनर ड्रेसेस के साथ मैच करते शूज पहने दिखाई देती हैं। उनका कहना है कि उन्हें तरह-तरह के जूतों का शौख है। जिसके लिए उन्होंने घर  पर एक खास सेक्शन बना रखा है। जहां देश और दुनिया के ब्रांडेड शूज मौजूद हैं। वे हर ब्रांड के शूज यूज करती हैं।

 

 सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस को अपना शू कलेक्शन दिखाया है। शेयर किए फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वे अपने लिए एक जोड़ी जूते निकालने की तैयारी में हैं। उनकी शू रैक किसी शो रूम से कम नहीं दिख रहा है। जहां उन्होंने करीने से अपने जूते जमा कर रखे हैं। जिनमें से कुछ फुटवेयर्स तो इंडियन ड्रेसेज के साथ पहने जाने वाले हैं तो कई वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहने जाने वाले हैं। परिणीति का कलेक्शन देखकर फैंस कई मजेदार कमेंट  कर रहे है, एक ने लिखा है कि आपका घर है या बाटा का शो रूम, वहीं एक ने लिखा है कि परिणीति की जगह अपना फोटो एडिट के लिए संपर्क करें। एक ने लिखा है कि क्या आपने अभी तक इन्हें एक-एक बार भी पहना है। एक फैन ने रैक की हाइट देखकर कहा है कि जूते निकालने के लिए सीढ़ी की जरूरत पड़ेगी। और फनी सा इमोजी शेयर किया है।

 

 

इंस्टाग्राम पर परिणीति का दूसरा फोटो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे सोफे के पास दिखाई दे रही हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपनी ड्रेस के हिसाब से जूते चुन लिए हैं। इसके साथ वे लिखती हैं, बस 5 मिनट में तैयार।  एक्ट्रेस की दोनों पिक्स पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

परिणीति की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में वे संदीप और पिंकी फरार, सायना और द गर्ल ऑन द ट्रेन में नजर आई थी। कोरोना की वजह से इन फिल्मों की कमाई औसत ही रही।

और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने क्यों कहा लोगों को उनकी बायोग्राफी से थी गॉसिप की उम्मीद, जानें यहां

अब वे जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आने वाली हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

और पढ़ें: सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने पार की बोल्डनेस की हद, वायरल हो रही तस्वीरें

पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा औऱ निकल जोनास के एक फोटो पर उन्होंने मजेदार कमेंट करते हुए काफी सुर्खियां बटोरी थी।