Astronaut मेगन मैकआर्थर ने दिखाया स्पेस में कैसे धोते हैं बाल, अंतरिक्ष यात्री का वीडियो हो रहा वायरल

स्पेस में अपना 50वां बर्थडे मनाने वाली अंतरिक्ष यात्री मेगन ने बताया है कि माइक्रो ग्रेवेटी में कैसे कम से कम पानी का उपयोग करके वे अपने बालों को साफ रखती हैं

Updated: Sep 03, 2021, 09:43 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

पृथ्वी पर रहते हुए इंसान अंतरिक्ष के बारे में बहुत कुछ जानने की इच्छा रखता है, वहां कैसे अंतरिक्ष यात्री अपना काम करते हैं। उनका डेली रुटीन क्या होता है। इस जैसे कई सवाल लोगों के मन में होते हैं। इन्हीं सवालों के जवाब देने की कोशिश की है मेगन नाम की एक अंतरिक्ष यात्री ने।

सोशल मीडिया पर इनदिनों साढ़े 3 मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे दुनियाभर में करीब 41.9 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। यह वीडियो कोई आम वीडियो नहीं है इसे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर ने भेजा है। यह तो किसी से छुपा नहीं है कि दुनिया का कोई भी कोना हो महिलाएं अपना और अपनी ब्यूटी का ख्याल हर हाल में रख ही लेती हैं। मेगन ने अपने वीडियो में बताया है कि वे स्पेस की माइक्रो ग्रेवटी के बीच कैसे अपने बाल साफ करती हैं फिर उनकी स्टाइलिंग के लिए उन्हें कितने जतन करने पड़ते हैं।

 

वीडियो में अपना परिचय देते हुए मेगन ने बताया है कि लोग उनसे पूछते हैं कि वे स्पेस में अपनी साफ सफाई औऱ बालों का ख्याल कैसे रखती हैं। उन्होंने बताया है कि स्पेस में कितनी कठिनाई और कम संसाधनों के बीच वे अपने बालों को साफ करती हैं। वे पहले गीले टावेल से बालों को गीला करती हैं, उंगलियों से सिर पर शैंपू अप्लाय करती हैं। फिर दोबारा गीले टॉवेल से बालों का शैंपू साफ करती हैं। और फिर बालों को सूखे तौलिए से सुखाती हैं। मेगन ने वीडियो में दिखाया है कि कंघी करने के बाद लो ग्रेवेटी में बाल कैसे खड़े रहते हैं। यह दिलचस्प वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह के मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने उनके वीडियो को शानदार कहा है तो एक यूजन नसीहत दे डाली की अगर आप पृथ्वी पर भी इसी स्टाइल से बालों को धोएंगी तो काफी पानी बच सकेगा।

दरअसल स्पेस में अंतरिक्ष यात्री नहाते नहीं हैं, क्योंकि ऐसा करने से पानी हर जगह फैल जाएगा। लोगों की इसी उत्सुकता को शांत करने के लिए दो दिन पहले  मेगन ने वीडियो शेयर किया है। और बताया है कि पृथ्वी पर जिन चीजों को बेहद ही साधारण माना जाता है, वह सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण में इतनी आसान नहीं हैं।

और पढ़ें: स्पेस में हुई आइस्क्रीम पार्टी, एस्ट्रोनॉट ने मनाया अपना 50वां बर्थ डे, नासा ने खास तौर पर भेजी थी आइसक्रीम

हाल ही में एस्ट्रोनॉट मेगन मैक्ऑर्थर ने अपना 50वां जन्मदिन स्पेस में मनाया है। नासा के एक मिशन के लिए मेगन अपने 6 साथियों के साथ अंतरिक्ष में हैं। लेकिन वहां भी उन्होंने बर्थ डे की पार्टी की, बाकायदा नासा ने उनके लिए कुकीज, केक और आइसक्रीम भेजी थी। जिसका लुत्फ लेते अंतरिक्ष यात्रियों के फोटोज वायरल हुए थे।

 

नासा की ओर से खास सरप्राइज गिफ्ट पाकर मेगन काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने अपने बर्थ डे को अब तक का सबसे बेहतरीन सेलिब्रेशन बताया था।