फिट रहना है तो दौड़िए: हर दिन 20-30 मिनट दौड़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद

अगर आप कैलोरी को तेजी से बर्न करना चाहते हैं तो आपके लिए दौड़ना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने वजन को हेल्‍दी और मेंटेन रखना चाहते हैं तो आपके लिए रेगुलर वॉक करना फायदेमंद रहेगा।

Updated: Mar 07, 2024, 11:28 AM IST

आज हम इस वर्जुअल लाइफ में हम पूरी तरह से डिजिटल मीडिया पर आधारित हो गए हैं। जिसका दुष्परिणाम हमें यह देखने को मिलता है। कि आने वाली जेनेरेशन की उम्र कम होती जा रही है। अगर आप फिट और हिट रहना चाहते हैं तो फिर आप सही जगह आये हैं। अपने आप को फिट और तंदुरुस्त रखने के लिए दौड़ सबसे बेहतर विकल्प है। दौड़ना व्यायाम के सबसे सरल रूपों में से एक है, क्योंकि यह सिर्फ आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में ही मदद नहीं करता है, बल्कि आपको स्वस्थ और फिट बनाने में भी मदद करता है।

वेबएमडी के मुताबिक, अगर आप कैलोरी को तेजी से बर्न करना चाहते हैं तो आपके लिए दौड़ना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने वजन को हेल्‍दी और मेंटेन रखना चाहते हैं तो आपके लिए रेगुलर वॉक करना फायदेमंद रहेगा। वॉक करने के कई और भी फायदे होते हैं, लेकिन अगर आप फैट बर्न करने की सोच रहे हैं तो इसकी तुलना में दोगुना तेजी से दौड़कर वजन कम किया जा सकता है।

जब आप तेज चाल में वॉक करते हैं तो अक्‍सर लोग ये सोचते हैं कि वॉकिंग, दरअसल धीमी गति में दौड़ने जैसा है, लेकिन आपका बता दें कि वॉकिंग के दौरान आपका एक पैर हमेशा जमीन पर रहता है, जबकि दूसरा पैर हवा में। वहीं, जब आप दौड़ते हैं तो आपका दोनों पैर हवा में कुछ देर रहता है और आप हर बार जमींन पर लैंड करते हैं। जिसका असर बॉडी और वेट पर तीन गुना ज्‍यादा पड़ता है। 

इसके साथ ही टहलना भी सेहत को फिट रखने के लिए अच्छा होता है। इससे आपका शरीर एक्टिव रहता है और खाना सही से पचता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए लगातार टहलना चाहिए. तनाव, चिंता, एंजाइटी, नींद की कमी, एकाग्रता की कमी आदि दूर होती हैं। बीमार और बुजुर्ग लोग जो ज्यादा एक्सरसाइज नहीं कर सकते, उनको टहलने से सेहत संबंधी लाभ मिल सकते हैं। टहलने का एक लाभ ये भी है कि आप इस एक्सरसाइझ को किसी भी उम्र में कर सकते हैं। टहलने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है और इसे आंखों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। आइए जानते है दौड़ने के कुछ फायदे। 

दौड़ने के फायदे

1.संपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य

दौड़ते समय शरीर में एंड्रोफिन जैसे रसायन उत्पन्न होते हैं, जिनसे खुशी का अहसास होता है और हम खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। तनाव में कमी आती है।

2.अस्थमा का असर कम होता है

फेफड़े मजबूत होते हैं और धीरे-धीरे निरंतर अभ्यास से श्वसन प्रक्रिया में सुधार होता है।

3. नियंत्रित उच्च रक्तचाप

दौड़ने समय धमनियां फैलती व संकुचित होती हैं। इससे धमनियों का व्यायाम होता है, साथ ही रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

4.मजबूत प्रतिरोधक क्षमता

यदि आप नियमित दौड़ते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप छोटे-मोटे रोगों की गिरफ्त में आसानी से नहीं आते।

5.वजन कम होता है

हर रोज एक घंटा दौड़ने पर 705 से 865 कैलोरी बर्न होती है। शरीर से चर्बी भी कम होती है।

6.शारीरिक मजबूती

दौड़ने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। लिगामेंट्स और स्नायुतंत्र में मजबूती आती है।

7.हड्डियों का घनत्व बढ़ता है

नियमित रूप से दौड़ लगाने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इससे हड्डियों संबंधित बीमा‍रियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही दौड़ने से टांगों और कूल्‍हों की हड्डियों का घनत्‍व भी बढ़ता है। जो आपके शरीर को एक बेहतर और सुंदर रूप देता है ।

8.मजबूती और स्थिरता

लिगामेंट्स और स्नायुतंत्र मजबूत होने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि जोड़ मजबूत होते हैं। घुटने, कूल्हे और टखने के चोटिल होने की आशंका भी कम हो जाती है।