Coronavirus india 24 घंटे में 9,985 नए positive
Corona updates : इस महामारी ने भारत में अबतक कुल 7,745 लोगों की जान ली है। दुनियाभर में 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,985 नए मरीज मिले हैं वहीं 279 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अबतक कुल 2,76,583 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें 7,745 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 1,33,632 है। राहत की बात ये है कि देशभर में अबतक कुल 1,35,206 मरीज इस महामारी जंग जीतकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं।
भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार पिछले 24 घंटे में 279 लोगों की मौत हुई है। इस महामारी ने भारत में अबतक कुल 7,745 लोगों की जान ली है। दुनियाभर में इस महामारी से अबतक तकरीबन 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
9985 new #COVID19 cases & 279 deaths reported in the last 24 hours. Total number of cases in the country now at 276583, including 133632 active cases, 135206 cured/discharged/migrated and 7745 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/lFw0MwKvYp
— ANI (@ANI) June 10, 2020
भारत विश्व के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है। इसी के साथ भारत ने स्पेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है वहीं जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण फैल रहा है उस हिसाब से जल्द ही यह सूची में चौथे स्थान पर होगा। दुनियाभर में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में सबसे आगे अमेरिका है जहां 20 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी के चपेट में आए हैं, जिसमें एक लाख चौदह हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है।