टेक्सास में 4 भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला, I Hate Indians कहकर की मारपीट, आरोपी महिला गिरफ्तार
अमेरिका में नस्लवाद का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां चार भारतीय मूल की महिलाओं के साथ मेक्सिकन-अमेरिकन महिला ने मारपीट की है। हालांकि, पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

टेक्सास। अमेरिका में भारतीय मूल की महिलाओं पर नस्लीय हमले का शर्मनाक मामला सामने आया है। अमेरिकन-मेक्सिन महिला ने टेक्सास की सड़कों पर घूम रही 4 भारतीय महिलाओं के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट करने के बाद गन दिखाकर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी। हालांकि, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मेक्सिको पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना बुधवार रात की है। टेक्सास के डेल्लास शहर में 4 भारतीय मूल की महिलाएं एक होटल में खाना खाकर पार्किंग की ओर जा रहीं थीं। तभी अचानक वहां आरोपी महिला आ गई और उसने भारतीय मूल की महिलाओं को गाली देना शुरू कर दिया। महिला ने कहा, 'मैं तुम भारतीयों से नफरत करती हूं। सभी भारतीय अच्छी जिंदगी की तलाश में अमेरिका चले आते हैं। वह लगातार भारतीय मूल की महिलाओं को गाली देती रही।'
This racist attacking these innocent women is Esmi Upton of Plano, Texas. Full name: Esmeralda Armendarez-Upton, she is a realtor for California Federal Bank. She is a parishioner at Prince of Peace Catholic Church in Plano, TX.
— Johnny Akzam (@JohnnyAkzam) August 25, 2022
She wants to be famous for all the wrong reasons. pic.twitter.com/psYfOQpNW0
बताया जा रहा है कि इसका विरोध करने पर उसने भारतीय महिलाओं के साथ मारपीट की और बंदूक दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देने लगी। आरोपी महिला की पहचान टेक्सास के प्लानो शहर की रहने वाली एस्मेराल्डा अप्टन के रूप में हुई है। घटना वीडियो वायरल होने के बाद टेक्सास के प्लानो शहर की पुलिस ने महिला एस्मेराल्डा अप्टन को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ नस्लीय हमला, आतंकी हमला की धमकी देने समेत कई गंभीर धाराएं लगाई गई है। इतना ही नहीं 10 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है।
सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एशियन मूल की अमेरिकी नेता रीमा रसूल ने एक ट्वीट में कहा कि, 'यह डरा देने वाला अनुभव था। आरोपी महिला को इस घिनौने अपराध के लिए सख्त सजा मिलना चाहिए।'