भोपाल में एक कार फुटपाथ पर चढ़ी, दो महिला बुरी तरह घायल, नशे में था ड्राइवर

हादसे में दोनों महिला बुरी तरह घायल हो गई हैं, जिन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यह घटना देर रात हुई है

Updated: May 18, 2022, 02:49 AM IST

भोपाल। भोपाल में फुटपाथ पर एक हाईस्पीड कार चढ़ने से हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक कार फुटपाथ पर सो रहीं दो महिलाओं पर चढ़ गई। हादसे में दोनों महिला बुरी तरह घायल हो गई हैं। जिन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना देर रात हुई है। 

यह भी पढ़ें: नीमच: हटाई गई विवादित जगह से हनुमानजी की मूर्ति, प्रशासन पर लगा लापरवाही बरतने का आरोप

पता चला है कि कार ड्राइवर नशे में था। यह घटना पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास की है। जहां कर ड्राइवर ने नशे में महिलाओं पर गाड़ी चढ़ा दी है। बता दें कि कार से महंगी शराब भी बरामद हुई है। हादसे में कार भी पलट गई।