Digvijaya Singh : क्या BJP के लिए सोशल डिस्टेंस अनिवार्य नहीं है
MP Police का दोहरा रवैया : BJP नेता नियम तोड़े तो कोई FIR नहीं, कांग्रेस पेट्रोल डीजल महंगा होने पर प्रदर्शन करे तो गुनाहगार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के राज में पुलिस के दोहरे मानदंड पर सवाल उठाए हैं। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के बाद दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में भोपाल में साइकिल प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
इस एफआईआर के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा के राज्य में मप्र पुलिस का दोहरा मापदंड। मैंने प्रदर्शन के पूर्व ही प्रशासन से Social Distancing का पालन कराने के लिए अनुरोध किया था। क्या प्रशासन की इसे पालन कराने की ज़िम्मेदारी नहीं थी?
भाजपा के राज्य में मप्र पुलिस का दोहरा मापदंड। मैंने प्रदर्शन के पूर्व ही प्रशासन से Social Distancing का पालन कराने के लिए अनुरोध किया था। क्या प्रशासन की इसे पालन कराने की ज़िम्मेदारी नहीं थी? pic.twitter.com/1jU6yYvHbk
— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 27, 2020
मीडिया से चर्चा में वे कह चुके हैं कि अगर जनता के हित में उन पर सौ प्रकरण भी दर्ज होंगे तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है। मगर बात इतनी नहीं है। सवाल तो यह है कि क्या भाजपा नेताओं पर कोई नियम लागू नहीं होता है? इंदौर में पूर्व भाजपा विधायक सुदर्शन गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर राशन बांटने का कार्यक्रम रखा। यहां भीड़ लग गई। सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हुआ तब पुलिस ने कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया।
Click मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
भाजपा की बैठकों में सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इस पर भी कोई एफआईआर नहीं हो रही है। गृहमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र में बिना मास्क से लोगों से मिलते हैं। यहां भी कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे इन सब से कोई आपत्ति नहीं है। मगर सवाल यह है पुलिस का दोहरा रवैया क्यों है? उसे तो सबके साथ समान व्यवहार करना चाहिए।